Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 1 और 2 अप्रैल को बंद रहेगा हाईकोर्ट मुकदमों की भी नहीं होगी ई-फाइलिंग
  • देश
  • मुख्य समाचार

1 और 2 अप्रैल को बंद रहेगा हाईकोर्ट मुकदमों की भी नहीं होगी ई-फाइलिंग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 1 और 2 अप्रैल को हाईकोर्ट बंद रहेगा. हाईकोर्ट प्रयागराज और लखनऊ बेंच दोनों बंद रहेंगे. चीफ जस्टिस के आदेश पर रजिस्ट्रार जनरल ने ये जानकारी दी है. 1 और 2 अप्रैल को मुकदमों की ई-फाइलिंग भी नहीं होगी.

बता दें कि इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मास्क लगाने के नियम का अनुपालन नहीं किए जाने पर नाखुशी जाहिर की है. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी इस अदालत को सूचित करे

कि एक मार्च 2021 को पारित आदेश में दिए गए निर्देश को लागू करने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं. एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने एक मार्च, 2021 को निर्देश दिया था कि शत प्रतिशत लोग मास्क लगाएं.

इन निर्देशों में अदालत ने यह स्पष्ट किया था कि मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए. इसके अलावा, भीड़भाड़ को तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए. शादी-ब्याह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में अतिथियों की संख्या सीमित की जानी चाहिए

इसका किसी भी तरह से उल्लंघन होने पर सख्ती से दंड दिया जाना चाहिए. उपरोक्त के अलावा, अदालत ने निर्देश दिया था कि ऐसे स्कूल जहां छोटे बच्चे जाते हैं

उन स्कूलों को भौतिक कक्षाएं शुरू नहीं करने की हिदायत दी जानी चाहिए हालांकि यदि किसी कारण से स्कूल भौतिक रूप से चल रहे हैं तो राज्य सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए.

अदालत ने निर्देश दिया था कि खान पान के प्रतिष्ठान यह देखें कि खुले में खाना नहीं परोसा जाए और लोग पैकेट में खाना लें और अपने घर पर उसे खाएं. रेस्तरां के भीतर टेबल इस तरह से लगाई जाएं जिससे सामाजिक दूरी का उचित ढंग से पालन हो सके.

गत सोमवार को सुनवाई के दौरान, पुलिस विभाग ने सूचित किया कि जहां तक मास्क लगाने का संबंध है, एक से 21 मार्च, 2021 के बीच उसने प्रयागराज शहर में मास्क नहीं लगाने के लिए केवल 1,192 लोगों का चालान किया. अधिवक्ता आयुक्त चंदन शर्मा ने अदालत को बताया कि लगभग ना के बराबर लोग मास्क लगा रहे हैं.

इस बात को गंभीरता से लेते हुए जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अजित कुमार की खंडपीठ ने कहा कम संख्या में लोगों पर जुर्माने से पता चलता है कि पुलिस भी लापरवाह हो गई है अदालत ने इस जनहित याचिका पर अगली सुनवाई की तारीख 26 मार्च निर्धारित की है.

Post navigation

Previous: फिल्म बंटी और बबली 2 की रिलीज डेट में हुआ बदलाव जाने कब होगी रिलीज़
Next: भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने भारतीय जनता पार्टी पर किया वार। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.