Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्‍तराखंड : पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने पर दिल्‍ली एम्‍स रेफर
  • उत्तराखंड
  • देश

उत्‍तराखंड : पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने पर दिल्‍ली एम्‍स रेफर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Untitled-217

इस वक्‍त उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई है. वह बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. रावत को एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्‍ली लाया जाएगा

जहां उनको AIIMS में भर्ती कराया जाएगा हालांकि पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि हरीश रावत की तबीयत ठीक है. डॉक्‍टरों की सलाह पर उन्‍हें दिल्‍ली AIIMS लाया जा रहा है. बता दें कि हाल ही में हरीश रावत कोरोना की पहली डोज लगवाई थी.

दरअसल पूर्व सीएम हरीश रावत के परिवार के चार सदस्य बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इस बात की जानकरी रावत ने खुद ट्वीट कर दी थी. उन्‍होंने लिखा मैंने अपना, अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत और पूरन रावत का टेस्ट करवाया था. हम सभी लोग संक्रमित मिले हैं

बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत को गुरुवार की सुबह कुछ जांचों के लिए दून अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं होने के बाद डॉक्‍टरों ने उन्‍हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया है. अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्‍ली शिफ्ट किया जा रहा है.

पंजाब के प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दो दिन पहले डीएवी कॉलेज में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए थे. इससे पहले वह पंजाब से लौटे थे. यही नहीं, पंजाब से लौटने के बाद वह कोटद्वार, जयहरीखाल समेत कई जगह कांग्रेस के सम्मेलनों में भी शामिल हुए थे.

Post navigation

Previous: 1 अप्रैल से 45 से ज्यादा उम्र वाले को लगेगा कोरोना का टीका
Next: राजधानी लखनऊ में आये कोरोना के 232 नए संक्रमित सरकार ने दिए सख्त आदेश

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.