Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 1 अप्रैल से 45 से ज्यादा उम्र वाले को लगेगा कोरोना का टीका
  • देश
  • स्वास्थ्य

1 अप्रैल से 45 से ज्यादा उम्र वाले को लगेगा कोरोना का टीका

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (16)

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो लोग 45 और उससे अधिक उम्र के हैं,वे एक अप्रैल से कोरोनावायरस रोधी टीका लगवा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि यह निर्णय कैबिनेट ने कोविड की टास्क फोर्स और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर लिया है. गौरतलब है कि वर्तमान में, केवल 60 से ऊपर और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष की आयु से ऊपर वाले लोगों का ही वैक्सीनेशन किया जा रहा है.

इसके साथ ही केंद्र ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण अभियान को भी गति देने का फैसला किया है. बता दें कि अब तक, 4.85 करोड़ लोगों को कोरोनावायरस टीके की एक खुराक दी जा चुकी है. हालांकि, बड़ा सवाल यह है टीकाकरण के लिए पंजीकरण या रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं?

लाभार्थी COWIN पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन या एप्वाइंटमेंट बुक करा सकते हैं
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की वेबसाइट पर भी नागरिकों को रजिस्ट्रेशन और एप्वाइंटमेंट के लिए यूजर गाइड दी गई है.
Co-WIN पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और Send OTP आइकन पर क्लिक करें. फिर, फोन पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वैरिफाई बटन पर क्लिक करें.
Aarogya Setu रजिस्ट्रेशन कराने के लिए, CoWIN टैब पर जाएं, टीकाकरण टैब पर टैप करें और Proceed पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में डिटेल भरें. रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको एक कंफर्म मैसेज मिलेगा.
एक व्यक्ति जिसने रजिस्ट्रेशन कराया है वह एक मोबाइल नंबर पर चार लोगों को लिंक कर सकता है.
लाभार्थी दूसरी खुराक के लिए पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से एप्वाइंटमेंट को रिशेड्यूल या रद्द कर सकते हैं. हर टीकाकरण का एक डिजिटल रिकॉर्ड रखा जा रहा है.
यदि आप रिशेड्यूल करना चाहते हैं, तो आप फिर से अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन कर सकते हैं, ओटीपी दर्ज कर सकते हैं और ‘एक्शन’ कॉलम के नीचे एडिट आइकन पर क्लिक करके बदलाव कर सकते हैं.
वैक्सीनेशन प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद, एक डिजिटल प्रमाण पत्र पोर्टल या ऐप पर भेजा जाएगा. इसे डाउनलोड किया जा सकता है.

Post navigation

Previous: RBI गवर्नर ने कहा- रेगुलेशन फिनटेक सेक्टर में इनोवेशन के लिए बाधक नहीं होना चाहिए
Next: उत्‍तराखंड : पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने पर दिल्‍ली एम्‍स रेफर

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.