Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएमएस महानगर में शिक्षक देवेश तिवारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लखनऊ की महानगर ब्रांच सील
  • देश

सीएमएस महानगर में शिक्षक देवेश तिवारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लखनऊ की महानगर ब्रांच सील

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
hqdefault

राजधानी लखनऊ में एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। सीएमएस महानगर स्‍कूल में एक शिक्षक के कोविड पॉजिटिव आने पर उसे सील कर दिया गया है।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए स्‍कूल में मौजूद सभी बच्‍चों और स्‍टाफ को बाहर निकालकर मैन गेट पर ताला जड़ दिया गया है। मौके पर जोनल अधिकारी जोन-3 व एसीएम-5 के नेतृत्व में नगर निगम के स्टाफ ने किया सील मौके पर पुलिस बल मौजूद हैं।

सीएमएस महानगर में शिक्षक देवेश तिवारी की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी। कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद स्‍वास्‍थ्‍य विभाग व प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन जोनल अधिकारियों की टीम को भेजकर स्‍कूल में मौजूद सभी बच्‍चों व स्‍टाफ को बाहर निकाल दिया गया।

सीएमएस महानगर स्‍कूल में एक शिक्षक के कोविड पॉजिटिव आने सील कर दिया गया है।

वहीं मैन गेट पर ताला लगा दिया गया। बता दें कि स्‍कूल में कक्षा नौ से 12 की क्‍लासेस हो रही थी। जिसके बच्‍चे स्‍कूल में मौजूद थे। संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी को स्‍कूल से बाहर निकाल दिया गया।

स्कूलप्रशासन शिक्षक के पॉजिटिव आने की जानकारी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद डीएम अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर नगर निगम और पुलिस बल के अधिकारी एक साथ स्कूल पहुंचे।

परिसर को तत्काल खाली करवाकर सैनिटाइज कराया गया है। प्रशासन ने पूरे परिसर को सील भी किया गया है। एसीएमओ डॉ एमके सिंह ने बताया कि टीम जांच के लिए पहुंची है। संपर्क में आए लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं। सैनिटाइजेशन का काम भी कराया जा रहा है।

बीते 24 घंटे में कोरोना से चार मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 220 नए संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले मंगलवार को 232 नए संक्रमित मिले थे। दोबारा संक्रमण की रफ्तार व घातकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 20 दिनों में 10 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।

https://twitter.com/raafiyanaz/status/1374993763328647171?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1374993763328647171%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Futtar-pradesh%2Flucknow-city-cms-mahanagar-branch-of-lucknow-sealed-after-teacher-found-covid-19-positive-21497610.html

यानि छह मार्च से औसतन हर दूसरे दिन एक मौत हो रही है। वायरस के बिगड़ते स्वरूप को देखते हुए केजीएमयू, एसजीपीजीआइ व लोहिया संस्थान में डाक्टरों व अन्य स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

वहीं घर-घर ट्रेसिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 527 टीमों की तैनाती कर दी है। एसीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमके सिंह ने बताया कि यह टीमें पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों की घर-घर जाकर सर्विलांस व ट्रेसिंग करने में जुटी हैं। ताकि संक्रमितों के संपर्क में आए हर एक व्यक्ति की कोरोना जांच कराई जा सके।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ विकास प्राधिकरण की दुर्दशा देख समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
Next: पेट्रोल 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.