Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण की दुर्दशा देख समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

लखनऊ विकास प्राधिकरण की दुर्दशा देख समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में बने जनेश्वर मिश्र पार्क व लोहिया पार्क की दुर्दशा पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पार्क में बहुत से पेड़-पौधे सूख रहे हैं, जिन्हें बचाया जा सकता है।

झील में बोट‍िंग की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। व्यवस्था में अपेक्षित सुधार न होने से पार्कों की भव्यता नष्ट हो रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण को जैसा रखरखाव करना चाहिए, नहीं हो रहा है। भाजपा ने चार वर्ष में उत्तर प्रदेश को प्रदूषण प्रदेश बना दिया है।

अखिलेश ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा सरकार सपा सरकार में बनी मेट्रो को एक मीटर भी आगे नहीं बढ़ा सकी। अब वह जनता को भ्रमित करने के लिए पार्क में टॉय ट्रेन चलाने का झांसा दे रही है। उनका यह वादा भी अन्य वादों की तरह भुलावा और छलावा ही साबित होगा।

अब तो वैसे भी भाजपा सरकार का विदाई का समय निकट ही है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जब वे इन पार्क में गए तो वहां मिले लोगों ने उनके कार्यों की खूब प्रशंसा की थी।

अखिलेश ने कहा कि गोमती रिवरफ्रंट का सौंदर्य भी कम पड़ गया है। यहां शाम को लोग मनोरंजन के लिए आते थे। गोमती की सफाई लगभग बंद है। उसका पानी काला पड़ गया है। यहां वातावरण में गोमती की गंदगी से बदबू आने लगी है। भाजपा सरकार ने रिवरफ्रंट को बर्बाद कर दिया है।

बहुमत का अपमान कर बिल पास करा रही सरकार: अखिलेश ने कहा कि देश भर में जहां भी भाजपा की सरकारें हैं, वहां बहुमत का अपमान करके बिल पास कराए जा रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया- चाहे राज्यसभा हो, उत्तर प्रदेश की विधान परिषद या फिर अन्य राज्य, सभी जगह बिना चर्चा के बिलों का पास होना संविधान की भावना के खिलाफ है। भाजपा की राजनीति लोकमत की जगह एकमत की निरंकुशता में विश्वास करती है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के नए कप्तान का जल्द होगा ऐलान
Next: सीएमएस महानगर में शिक्षक देवेश तिवारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लखनऊ की महानगर ब्रांच सील

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.