Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ससुराल वालों को मारने के लिए स्लो पॉइजन का इस्तेमाल करने वाले बिल्डर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • दिल्ली
  • देश

ससुराल वालों को मारने के लिए स्लो पॉइजन का इस्तेमाल करने वाले बिल्डर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (24)

दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में ससुराल वालों को मारने के लिए स्लो पॉइजन ‘थैलियम’ का इस्तेमाल करने के आरोप में दिल्ली के एक बिल्डर को गिरफ्तार किया गया है। ग्रेटर कैलाश निवासी आरोपी बिल्डर की पहचान वरुण अरोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब उस स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रही है जहां से आरोपी वरुण ने थैलियम खरीदा था।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम उर्वीजा गोयल के अनुसार, थैलियम जहर के धीमे प्रभाव के कारण इसका इस्तेमाल पहले राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के लिए किया जाता था। डीसीपी ने कहा वरुण ने जब गूगल पर स्लो पॉइजन के बारे में खोज की तो उसे थैलियम के बारे में पता चला था।

मछली में मिलाकर दिया था थैलियम

डीसीपी ने बताया कि 31 जनवरी की रात वरुण ने खाने के लिए मछली बनाई थी और उसमें स्लो पॉइजन थैलियम मिलाया था, लेकिन एक कॉमेडी शो देखने के बाद हंसी के कारण जबड़े में दर्द होने की बात कहते हुए उसने खुद वह मछली नहीं खाई खाई थी। उसने घर के सभी बच्चों को दूध पिलाया था। हालांकि, उसकी पत्नी, ससुर, सास, साली और मेड ने वह मछली खा ली थी।

इसके बाद 3 फरवरी को साली प्रियंका शर्मा बीमार हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। वरुण की पत्नी दिव्या भी अपनी बहन और मां की मौत के बाद मार्च में बीमार पड़ गई।

डीसीपी गोयल ने कहा कि वरुण की पत्नी अभी कोमा में हैं, जबकि उसकी सास अनीता शर्मा की 22 मार्च को मौत हो गई। गंगाराम अस्पताल में एमएलसी के दौरान उनके शरीर में थैलियम होने के बारे में पता चला था। हालांकि, वरुण के ससुर को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था, लेकिन उन्होंने अचानक बालों के झड़ने की शिकायत की थी। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान इस मामले में वरुण की संदिग्ध भूमिका सामने आई और इसलिए बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बच्चा न होने पर ताने मारते थे ससुराल वाले

पूछताछ के दौरान वरुण ने पुलिस को बताया कि उसने और दिव्या ने 12 साल पहले शादी की थी। वरुण के अनुसार, उसके ससुराल वाले कथित तौर पर उन्हें बच्चा नहीं होने के लिए ताने मारते थे। स्वाभाविक रूप से गर्भ धारण करने में विफल होने के बाद चार साल पहले वरुण और उसकी पत्नी दिव्या को आईवीएफ प्रक्रिया से जुड़वां बच्चे हुए। पिछले साल, दिव्या ने प्राकृतिक रूप से गर्भ धारण किया था, लेकिन डॉक्टरों द्वारा उसकी जान को खतरा बताए जाने के बाद उसे गर्भपात कराना पड़ा था।

पत्नी के गर्भपात से नाराज था वरुण

वरुण के ससुर देवेंद्र शर्मा ने बताया, वरुण गर्भपात से नाराज था। जब पुलिस वरुण को गिरफ्तार करने के लिए अस्पताल पहुंची, तो उसने दावा किया कि उसने भी थैलियम खाया था, लेकिन चेकअप के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वरुण की पत्नी दिव्या पिछले 22 दिनों से कॉमा में है। दिव्या पर सबसे पहले टेस्ट करने के बाद बाकी अन्य सभी पर थैलियम का टेस्ट किया गया था।

आरोपी वरुण अरोड़ा के ससुर ने देवेंद्र शर्मा ने कहा, “31 जनवरी को, मेरे दामाद ने हमारे लिए मछली पकाई, जो मेरी पत्नी, दो बेटियों और मैंने खा ली। 15 फरवरी को, मेरी छोटी बेटी का निधन हो गया। मेरी बड़ी बेटी 22 दिनों से कॉमा में है, जब उसके शरीर में थैलियम मिला। यह मेरे शरीर में भी पाया गया है।”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी सरकार को हाई कोर्ट से मिला बड़ा झटका, इस दिन होगा शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड का चुनाव
Next: दिल्ली: GTB हॉस्पिटल से गोलीबारी के बाद साथी को छुड़ाकर ले गए बदमाश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.