Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में होली से पहले निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों की तारीखों का किया ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

यूपी में होली से पहले निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों की तारीखों का किया ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार होली से ठीक पहले इसका ऐलान हो गया है। पंचायत चुनाव का ऐलान होते ही ग्राम पंचायतों में चहलकदमी बढ़ गई है। लोग रंग-गुलाल के बहाने एक दूसरे से मिलना और गेट-टू-गेदर करना शुरू कर दिया है। इस बार होली के रंग और पंचायत चुनाव के संग लोगों को खूब रास आने लगा है।

उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार पंचायत चुनाव चार चरणों में होगा। पहला चरण 15 अप्रैल को होगा। इसके बाद 19 को दूसरा, 26 को तीसरा और 29 को चौथे चरण के वोट पड़ेंगे। 2 मई को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग के चेयरमैन मनोज कुमार ने इसकी जारी देते हुए बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा। तीसरे चरण में 13-15 अप्रैल और चौथे चरण का नामांकन 17-18 अप्रैल को होगा।

चुनाव का ऐलान होते ही गावों में सरगर्मी बढ़ी:

इधर पंचायत चुनाव का ऐलान होते ही गांवों में सरगर्मी तेज हो गई है। जो लोग दावेदारी कर रहे हैं उन्होंने एक दूसरे से मिलना और गांव में अपने पक्ष में माहौल बनाना भी शुरू कर दिया है। जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है जो नांमाकन तक चलेगी। होली के इस माहौल में उनके लिए एक दूसरे से मिलने और अपनी बात कहने का बहाना भी अच्छा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने AAP की बढ़ी चिंता, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने जारी किया आदेश
Next: Ind vs Eng 2nd ODI Match: इंग्लैंड के कप्तान ने जीता टॉस, दोनों टीमों में हुए ये चार परिवर्तन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.