Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने AAP की बढ़ी चिंता, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने जारी किया आदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने AAP की बढ़ी चिंता, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने जारी किया आदेश

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

देश की राजधानी दिल्ली मेंकोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों ने आम आदमी पार्टी सरकार की चिंता बढ़ा दी है। लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 1000 से अधिक मामले सामने आए और मोतों में भी इजाफा हुआ है। इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने ताजा आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक, अब हर जिले से प्रत्येक सप्ताह हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों, संक्रमित कम गंभीर मरीजों, गंभीर मरीजों, पुनः संक्रमण वाले मरीजों और टीके की दो डोज लगने के बाद संक्रमित होने वाले मरोजों के तीन सैंपल वायरस के नए स्वरूप का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नेशनल सेंटर फ़ार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) भेजे जाएंगे।

यहां पर बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने से दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या के साथ ही अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमण दर व कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार और बुधवार को 1000 से अधिक मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को 98 दिन बाद राजधानी में कोरोना के 1515 नए मामले मिले। इससे पहले 16 दिसंबर को 1547 मरीज मिले थे। इसके साथ दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 1.69 फीसद हो गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को 24 घंटे के दौरान पांच मरीजों की पिछले 24 घंटे में मौत हो गई,जबकि 903 मरीज ठीक हुए।

यह भी जानें

  • 6,52, 742 मरीज मिले
  • 6,36,267 मरीज ठीक हो चुके
  • 97.47 फीसद पहुंची ठीक होने की दर
  • 10,978 मरीजों की मौत हो चुकी
  • 1.68 फीसद है मृत्युदर
  • 5497 हो गए सक्रिय मरीज
  • 1094 मरीज अस्पताल में भर्ती
  • 17 मरीज कोविड केयर सेंटर में
  • 2871 मरीज होम आइसोलेशन में
  • 100 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए
  • 1076 हुई कंटेनमेंट जोन की संख्या
  • 89,836 सैंपल की जांच

वहीं, राजधानी में जांच बढ़ने के साथ ही मामले भी बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अब तक कुल एक करोड़ 41 लाख 46 हजार 299 सैंपल की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 89,836 सैंपल की जांच हुई। इसमें 1.69 फीसद सैंपल पाजिटिव पाए गए। बुधवार को जब 82 हजार से अधिक सैंपल की जांच में 1254 मरीज मिले थे।

Post navigation

Previous: दिल्ली: कुलदीप को छुड़ाने पूरी तैयारी के साथ आए थे बदमाश, कैमरे में सब हुआ रिकॉर्ड
Next: यूपी में होली से पहले निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों की तारीखों का किया ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.