Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Ind vs Eng 2nd ODI Match: इंग्लैंड के कप्तान ने जीता टॉस, दोनों टीमों में हुए ये चार परिवर्तन
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

Ind vs Eng 2nd ODI Match: इंग्लैंड के कप्तान ने जीता टॉस, दोनों टीमों में हुए ये चार परिवर्तन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
India-vs-Egland

मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस तरह भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम में तीन बदलाव देखने को मिले हैं, जबकि भारतीय टीम सिर्फ एक बदलाव के साथ उतरी है। इंग्लैंड ने इयोन मोर्गन के स्थान पर डाविड मलान को मौका दिया है। मार्क वुड की जगह रीस टॉप्ले को जगह दी गई है, जबकि सैम बिलिंग्स की जगह लियाम लिविंगस्टोन प्लेइंग इलेवन में आए हैं। उधर, भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर के स्थान पर रिषभ पंत को मौका दिया गया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जेसन रॉय, जॉनी बेयरेस्टो, बेन स्टोक्स, डाविड मलान, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुर्रन, आदिल रशीद, रीस टॉप्ले और टॉम कुर्रन।

ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि भारतीय टीम की निगाहें सीरीज जीतने पर होंगी, जबकि इंग्लैंड के इरादे सीरीज को बराबर करने पर होंगे। हालांकि, मेहमान टीम के कप्तान इयोन मोर्गन सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में टीम के कप्तान जोस बटलर होंगे।

वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 66 रनों के अंतर से जीता था। ऐसे में भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा होगा, जबकि नियमित कप्तान के बिना इंग्लैंड की टीम के लिए वापसी करना मुश्किल होगा। बता दें कि इससे पहले खेली गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज को भारत ने 3-2 से जीता था, जबकि उससे पहले खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 3-1 से जीत दर्ज कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में होली से पहले निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों की तारीखों का किया ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल
Next: ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप: 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन मिक्सड टीम में राजपूत और तेजस्विनी ने जीता गोल्ड मेडल

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 9 hours ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.