Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप: 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन मिक्सड टीम में राजपूत और तेजस्विनी ने जीता गोल्ड मेडल
  • खेल
  • देश

ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप: 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन मिक्सड टीम में राजपूत और तेजस्विनी ने जीता गोल्ड मेडल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
sanjeev-rajput-tejaswini-sawant-sixteen_nine

भारत के संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने यहां कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में जारी ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री, पोजिशन मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। राजपूत और तेजस्विनी ने फाइनल में यूक्रेन के सेरही कुलिश और अन्ना इलिना को 31-29 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

इस वर्ल्ड कप में यह भारत का 11वां गोल्ड मेडल है। इस बीच, एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रराशेर को 31-15 से हराकर ब्रोंज मेडल जीता। राजपूत और तेजस्विनी इससे पहले 588 का स्कोर कर फाइनल क्वालीफिकेशन राउंड में पहुंचे थे। दोनों निशानेबाजों ने 294-294 पॉइंट हासिल किए।

पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में सभी तीन भारतीय निशानेबाज गुरप्रीत सिंह, अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारतीय निशानेबाजों ने इससे पहले महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट में तीनों मेडल जीत कर क्लीन स्वीप कर दिया था। इस वर्ग में चिंकी यादव ने गोल्ड, राही सरनोबात ने सिल्वर, और मनु भाकर ने ब्रोंज मेडल जीते थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Ind vs Eng 2nd ODI Match: इंग्लैंड के कप्तान ने जीता टॉस, दोनों टीमों में हुए ये चार परिवर्तन
Next: कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनी कानून में ऑडिट, ऑडिटर और खातों से संबंधित विभिन्न नियमों में किया बदलाव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 9 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.