Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • RJD सुप्रीमो लालू यादव के बड़े भाई का देहांत, IGIMS में ली अंतिम सांस
  • देश
  • बिहार

RJD सुप्रीमो लालू यादव के बड़े भाई का देहांत, IGIMS में ली अंतिम सांस

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव के बड़े भाई का देहांत हो गया है. लालू यादव के बड़े भाई महावीर यादव का गुरुवार को IGIMS में देहांत हो गया. निधन की खबर मिलने के बाद तेजस्वी यादव IGIMS के लिए रवाना हो गए. तेजस्वी महावीर यादव के परिवार वालों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे. वह महावीर यादव के परिजनों से मिले.

बता दें कि लालू यादव के बड़े भाई महावीर यादव ने आज IGIMS अस्पताल में निधन हो गया है. लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर बहुत दिनों से बीमार चल रहे थे. कुछ दिन पहले ही महावीर को पटना के IGIMS में एडमिट कराया गया था. सात भाई-बहनों में महावीर यादव चौथे नंबर पर थे. बता दें कि लालू यादव के भाई-बहनों में सबसे बड़े भाई का नाम मंगरु यादव, उनके बाद गुलाब यादव, मुकुंद यादव, महावीर यादव, गंगोत्री देवी, लालू प्रसाद यादव और शुकदेव यादव है.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही लालू यादव की बड़ी बहन गंगोत्री देवी का भी देहांत हो गया था. चारा घोटाले में लालू यादव को सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद गंगोत्री देवी की मौत हो गई थी. ऐसा कहा गया था  कि लालू यादव के सजा के ऐलान के चलते गंगोत्री देवी को गहरा आघात पहुंचा था, जिससे उनकी मौत हो गई.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कंगना रनौत अपनी नई फिल्म तेजस की शूटिंग शुरू करने से पहले भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद
Next: स्मृति ईरानी ने फटी जींस को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- लोग किस तरह से कपड़े पहनें, इससे नेताओं….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.