Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • स्मृति ईरानी ने फटी जींस को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- लोग किस तरह से कपड़े पहनें, इससे नेताओं….
  • देश
  • मेन स्लाइड

स्मृति ईरानी ने फटी जींस को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- लोग किस तरह से कपड़े पहनें, इससे नेताओं….

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
792386-smriti-irani-3454

फटी जींस को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लोग किस तरह से कपड़े पहनें, इससे नेताओं का कोई लेना-देना नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेताओं का काम नीति निर्धारण करना और कानून का शासन सुनिश्चित करना है. एक मीडिया समूह की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कुछ चीजें पवित्र हैं और उनमें से एक है महिलाओं का अपनी जिंदगी जीने के तरीके को चुनना और जिस तरीके से वे उपयुक्त समझें, समाज से जुड़ने का.

बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत ने फटी जींस को लेकर बयान दिया था. उनके बयान का विरोध देश भर में हुआ था वहीं कुछ लोगों ने सीएम रावत के बयान को सही ठहराया था. सीएम रावत ने कहा था, ”मूल्यों में आई गिरावट युवाओं के अजीबोगरीब फैशन से झलकता है और वे घुटने पर फटी जींस पहनकर अपने को खास समझने लगते हैं.”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”नेताओं का इस बात से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए कि लोग किस तरह से कपड़े पहनते हैं, क्या खाते हैं, वे क्या करते हैं क्योंकि हमारा काम नीति बनाना है और कानून का शासन सुनिश्चित करना है. कई नेताओं ने गलत बयानी की है.”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: RJD सुप्रीमो लालू यादव के बड़े भाई का देहांत, IGIMS में ली अंतिम सांस
Next: थाईलैंड ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड-19 वैक्सीन को दिया आपातकालीन प्राधिकरण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.