Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी: एडीजी असीम अरुण को कानपुर और ए सतीश गणेश को वाराणसी के बने पुलिस कमिशनर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

यूपी: एडीजी असीम अरुण को कानपुर और ए सतीश गणेश को वाराणसी के बने पुलिस कमिशनर

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहद मजबूत करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को कानपुर तथा वाराणसी में पुलिस कमिशनर प्रणाली लागू करने का फैसला किया। इसी क्रम में शुक्रवार को एडीजी असीम अरुण को कानपुर तथा ए सतीश गणेश को वाराणसी का पुलिस कमिशनर बनाया गया है। इसके साथ ही 16 आइपीएस अफसरों का तबादला किया गया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने वाराणसी और कानपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू कर दी है। डायल 112 के एडीजी असीम अरुण को कानपुर और आगरा जोन में एडीजी रहे ए सतीश गणेश को वाराणसी का पुलिस कमिशनर बनाया गया है। इसके साथ ही 43 आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। पीपीएस अफसरों के बाद प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कुल 43 आइपीएस अफसरों का तबादला। किया है। इसमें 15 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।

असीम अरुण को कानपुर तथा ए सतीश गणेश को वाराणसी के पुलिस कमिशनर के पद पर तैनाती मिली है। वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक को गाजियाबाद भेजा गया है। इसके साथ ही अखिलेश कुमार मीणा व अनिल सिंह को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनाती मिली है। मनोज कुमार और आकाश कुलहरि को कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। पीयूष मोर्डिया लखनऊ, पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बने जबकि डीआईजी रेलवे पुष्पांजलि को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में भेजा गया है।

ज्वाइंट कमिश्नर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट नवीन अरोड़ा को आइजी आगरा रेंज, रमित शर्मा को आइजी बरेली रेंज तथा एसके भगत को आइजी वाराणसी रेंज में तैनाती मिली है। जे रविंद्र गौड़ को मिर्जापुर, दीपक कुमार को अलीगढ़, जोगेन्द्र कुमार को झांसी तथा शलभ माथुर को मुरादाबाद रेंज में डीआइजी के पद पर तैनात किया गया है।

एसएसपी के पद पर भी तैनात किरीट कुमार राठौर को पीलीभीत, बबलू कुमार को एटीएस, मुनिराज जी को आगरा, कला निधि नैथानी को अलीगढ़, रोहन पी कनय को झांसी, दिनेश कुमार पी को गोरखपुर, सचींद्र पटेल को कुशीनगर, संतोष सिंह को गोंडा, शैलेश पाण्डेय को अयोध्या, बृजेश कुमार सिंह को इटावा, आकाश तोमर को प्रतापगढ़ तथा सुजाता को बहराइच का एसएसपी बनाया गया है।

कानपुर तथा वाराणसी को अब दो-दो हिस्सों में बांटा गया है। वाराणसी में वाराणसी नगर और ग्रामीण और कानपुर में कानपुर नगर व कानपुर आउटर के रूप में बांटा गया है। दोनों जिलों में पुलिस कमिश्नर की तैनाती की गई है। वाराणसी नगर में पुलिस कमिश्नर और ग्रामीण में एसपी को कमान सौंपी जाएगी। इसी तरह कानपुर नगर में पुलिस कमिश्नर और कानपुर आउटर में एसपी को जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों जिलों में जिलाधिकारी का दखल ग्रामीण क्षेत्रों में ही रहेगा। कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था में जिलाधिकारी का दखल नहीं रहेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा और लखनऊ के बाद दो बड़े शहरों में वाराणसी और कानपुर में भी कमिश्नर प्रणाली लागू कर दी है। कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद इस पर नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।

Post navigation

Previous: न्यूजीलैंड गर्भपात के शिकार हुए वर्कर्स को देगा पेड लीव, सांसदों ने इस प्रस्ताव को दी स्वीकृति
Next: देश में बीते 24 घंटों में 59 हजार से ज्यादा मिले केस, 250 से अधिक की गई जान

Related Stories

WhatsApp Image 2026-11-21 at 1.48.26 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एके शर्मा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Sarvoday Times 5 hours ago 0
Capture-780x457
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कार्तिक मेला: दो दिसंबर तक फुल हुए रामलला के ऑनलाइन वीआईपी दर्शन पास

Sarvoday Times 19 hours ago 0
images (43)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सीएम योगी की मौजूदगी में अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.