Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में बीते 24 घंटों में 59 हजार से ज्यादा मिले केस, 250 से अधिक की गई जान
  • देश
  • स्वास्थ्य

देश में बीते 24 घंटों में 59 हजार से ज्यादा मिले केस, 250 से अधिक की गई जान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (8)

भारत में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में 59 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या एक करोड़ 18 लाख से ज्यादा हो गई है। एक्टिव केस चार लाख के पार हो गया है। मरने वालों की संख्या एक लाख 60 हजार को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 59 हजार 118 मामले सामने आ गए हैं। वहीं 257 लोगों की मौत हुई है। वहीं 32 हजार 987 मरीज ठीक हुए इस दौरान 11,00,756 सैंपल टेस्ट हुए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक एक करोड़ 18 लाख 46 हजार 652 मामले सामने आ गए हैं। एक्टिव केस चार लाख 21 हजार 066 है। कुल अब तक एक करोड़ 12 लाख 64 हजार 637 लोग संक्रमण से उबर गए हैं। मरने वालों की संख्या एक लाख 60 हजार 949 हो गई है। अब तक कुल 23 करोड़ 86 लाख चार हजार 638 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव केस कुल मामलों का 3.55 फीसद है। वहीं रिकवरी रेट 95.09 फीसद और डेथ रेट 1.36 फीसद है। देश में अब तक कुल पांच करोड़,55 लाख,चार हजार,440 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी: एडीजी असीम अरुण को कानपुर और ए सतीश गणेश को वाराणसी के बने पुलिस कमिशनर
Next: मुंबई के अस्पताल में लगी आग, 70 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों को सुरक्षित स्थान पर किया गया शिफ्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.