Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, 186 मिले नए मरीज, बुजुर्ग महिला की हुई मौत
  • उत्तराखंड
  • देश
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, 186 मिले नए मरीज, बुजुर्ग महिला की हुई मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
corona-2

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार चिंता का सबब बनी हुई है। पिछले कुछ दिन से मैदान से लेकर पहाड़ तक रोजाना नए मामले मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश में 186 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत भी हुई है। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में 81 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी और निजी लैब से 13432 मामलों की जड्डांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 13246 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 65 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार में भी 58 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि अभी तक प्रदेश में कोरोना के 99 हजार 258 मामले आए हैं। जिनमें 94916 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। निरंतर मामले बढऩे से सक्रिय मामले भी बढ़ने लगे हैं। वर्तमान में प्रदेश में 1162 सक्रिय मामले हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 1708 मरीजों की मौत भी अब तक हो चुकी है।

24 हजार 330 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण 

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच टीकाकरण का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी सभी जनपदों में टीकाकरण का कार्य चला है। टीकाकरण के लिए अलग-अलग चिकित्सा इकाईयों में बनाए गए 510 केंद्रों पर 24 हजार 330 व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगा है। इनमें सबसे अधिक 19800 लोग साठ साल से अधिक उम्र के रहे हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: UK: होली मिलन के जगहों पर रखेगी सख्ती, भीड़ जुटने पर लगी रोक, जानिए दिशा- निर्देश
Next: सफलता की कुंजी : कार्य की सफलता के लिए खुद से करें ये सवाल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.