Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • UK: होली मिलन के जगहों पर रखेगी सख्ती, भीड़ जुटने पर लगी रोक, जानिए दिशा- निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देश

UK: होली मिलन के जगहों पर रखेगी सख्ती, भीड़ जुटने पर लगी रोक, जानिए दिशा- निर्देश

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
2021_3image_16_34_537471045holiindia-ll

उत्तराखंड में बढ़ते कोविड संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने होली व अन्य त्यौहारों पर सख्ती कर दी है। होली मिलन स्थलों पर अब 100 से ज्यादा लोग नहीं जुट सकेंगे। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने यह आदेश किए। उन्होंने कहा कि 28 व 29 मार्च को होली महोत्सव व इसके बाद अन्य कई पर्व आने वाले हैं। ये सभी पर्व कोविड की गाइडलाइन के अनुसार ही मनाए जाएंगे। होलिका दहन पर 50 फीसदी व्यक्तियों को ही अनुमति दी जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद सभी व्यक्तियों को मास्क पहनने के साथ ही सामिजक दूरी का पालन करना होगा। 60 साल से अधिक व दस साल से कम उम्र के बच्चों व गंभीर बीमारी वाले व्यक्तियों को ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से परहेज बरतना होगा।

बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना टीकाकरण अभियान गति पकड़ने के बावजूद प्रदेशभर में संक्रमण के 186 नए मामले आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत भी हुई है। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संया 1162 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को चम्पावत, पिथौरागढ़ को छोड़कर, शेष सभी जिलों में कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं। इसमें हरिद्वार में 58 नए मामले आए हैं, इसी के साथ यहां एक्टिव केस की संख्या 385 हो गई है। जबकि इस दौरान देहरादून में सर्वाधिक 65 नए मामले आए, इससे यहां भी एक्टिव केस 378 हो गए हैं। इसके अलावा टिहरी में 18, नैनीताल में 14 नए मामले सामने आए हैं। इधर, प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल केस 99 हजार के पार पहुंच गया है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण अभियान भी तेज कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेशभर में कुल 24,330 टीके लगाए गए। इसी के साथ दोनों खुराक लेने वाले मरीजों की संख्या 1, 20,401 पहुंच गई है।इनका अनिवार्य करना होगा पालन-समारोह स्थलों पर थर्मल स्केनिंग व सेनेटाइजर की व्यवस्था करनी होगी
-बुखार व जुखाम से पीड़ित व्यक्ति नहीं होंगे शामिल-होली के दौरान हुडदंग नहीं मचाया जाएगा
-सार्वजनिक स्थानों पर तेज म्यूजिक व लाउड स्पीकर प्रतिबंधित रहेगा-कंटेनमेंट जोन में होली खेलने पर पूर्णतया रोक रहेगी
-संकरी गलियों में होली खेलने से बचा जाएगा-पानी व गीले रंग से होली नहीं खेली जाएगी
-समय-समय पर जिला प्रशासन के आदेशों का कड़ाई से करना होगा पालन 

Post navigation

Previous: पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरे का दूसरा व आखिरी दिन, मतुआ समुदाय से करेंगे भेंट
Next: उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, 186 मिले नए मरीज, बुजुर्ग महिला की हुई मौत

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.