Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना ने दोबारा पकड़ी रफ़्तार लखनऊ में कुल संख्या हुई 1648
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश में कोरोना ने दोबारा पकड़ी रफ़्तार लखनऊ में कुल संख्या हुई 1648

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (10)

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता दिख रहा है. इस बीच ब्रज क्षेत्र में कोरोना के नए स्ट्रेन की दस्तक से हड़कंप मचा है. दरअसल आगरा से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सैंपल केजीएमयू, लखनऊ जांच के लिए भेजे गए थे. इनमें से तीन में अफ्रीकी कोरोना स्ट्रेन पाया गया है.

इसके अलावा मथुरा जनपद से भेजे गए सैंपल में बरसाना निवासी व्यक्ति को कोरोना के अफ्रीकी स्ट्रेन की पुष्टि हुई है. ब्रज में पहली बार कुल 4 मरीज कोरोना के अफ्रीकी स्ट्रेन से पीड़ित पाए गए हैं.

अब तक आगरा और आसपास के इलाकों में चीन के वुहान शहर से पहले कोरोना केस ट्रेन की पुष्टि होती थी लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है, जब अफ्रीकी स्ट्रेन की पुष्टि का मामला सामने आया है.

आगरा में कोरोना के नए केस की वृद्धि भी लगातार हो रही है. 24 घंटे में 18 नए कोरोना केस सिर्फ आगरा में ही मिले हैं जबकि मथुरा में 19 नए कोरोना मरीज मिले हैं. आगरा-मथुरा में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की आशंका प्रबल होती जा रही है.

वहीं इस डर के बावजूद जमीनी सच्चाई ये है कि ‘2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ का पालन सिर्फ नाममात्र हो रहा है. इसकी वजह से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है. होली को देखते हुए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है और लोगों को अपनी ही चिंता नहीं है.

अब आगरा में नए तरह का कोरोना स्ट्रेन मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ आरती अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश भर में जिनोम सीक्वेंसिंग के तहत जांच के लिए नमूने भेजे गए थे.

तीन में दक्षिण अफ्रीका स्ट्रेन मिला है. एक अज्ञात है, जिसकी स्टडी चल रही है. अभी 3 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है. आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन सतर्क है. लोगों को कोविड नियमों का पालन करते रहना होगा.

वहीं पूरे यूपी में कोरोना संक्रमण की बात करें तो प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 1032 नए केस समने आए हैं. उत्तर प्रदेश में कुल एक्टिव केस 5824 हैं. इसमें लखनऊ कोरोना संक्रमण में सबसे आगे है. लखनऊ में पिछले 24 घंटों में 347 कोरोना संक्रमित लोग निकले हैं.

पिछले 24 घंटों में लखनऊ में 2 लोगो की मौत भी हुई है. लखनऊ में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब 1648 पहुंच गई है. गाजियाबाद दूसरे स्थान पर है. गाजियाबाद में 54 लोग कोरोना संक्रमित लोग निकले हैं.

वहीं तीसरे स्थान पर मेरठ है, जहां पिछले 24 घंटो में मेरठ में 46 लोग कोरोना संक्रमित लोग निकले हैं. इसी तरह वाराणसी में 45, प्रयागराज में 44 कोरोना, सहारनपुर में 28, कानपुर नगर में 21 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं. पूरे यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 6 लोगो की मौत हुई है.

Post navigation

Previous: यूपी सरकार सूबे को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाएगी: सीएम योगी
Next: बॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया ने की कुछ थ्रोबैक होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर खूब हो रही वायरल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.