Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी सरकार सूबे को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाएगी: सीएम योगी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिजनेस

यूपी सरकार सूबे को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाएगी: सीएम योगी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

शुक्रवार को देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार सूबे को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाएगी। योगी ने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर (5000 अरब डॉलर) बनाने के पीएम के लक्ष्य के साथ उनकी सरकार भी जुड़ेगी तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर (1000 अरब डॉलर) की बनाएगी। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को डिजिटल जरिये से ‘इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘विगत चार सालों में राज्य में व्यापक बदलाव हुआ है तथा प्रत्येक इलाके में सकारात्मक परिवर्तन आया है।’

योगी ने कहा, ‘साल 2015-16 में यूपी की अर्थव्यवस्था देश में छठें स्थान पर थी जबकि वर्तमान में यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तथा यह कामयाबी वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा मार्च 2017 में सत्ता ग्रहण करने के पश्चात् निरंतर की गई कोशिश से प्राप्त हुई है।’ उन्होंने कहा कि विगत एक साल का कालखंड अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा तथा पीएम के नेतृत्व में इस अवधि में अर्जित की गई कामयाबी पूरी दुनिया को आश्चर्य में डालने वाली है। सीएम ने कहा कि राज्य की जमीन अत्यन्त उर्वरा है, यहां पर्याप्त जल संसाधन हैं तथा इसके दृष्टिगत कृषि एवं अन्नदाताओं को ध्यान में रखकर राज्य सरकार द्वारा कार्य किया गया।

वही सीएम योगी ने कहा कि कृषि उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की नीति बनाकर इसे निर्धारित किया गया। उन्होंने कहा कि सूबे में दशकों से लंबित सिंचाई प्रोजेक्ट को उनकी सरकार में पूर्ण किया गया। अपनी सरकार की कामयाबियों गिनाते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विगत 4 सालों में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान समेत सभी श्रेणियों को कई योजनाओं से लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में 40 लाख गरीब परिवारों को आवास प्राप्त कराए गए तथा लाखों घरों का विद्युतीकरण किया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस आज प्रत्याशियों के नाम कर सकती है घोषित
Next: उत्तर प्रदेश में कोरोना ने दोबारा पकड़ी रफ़्तार लखनऊ में कुल संख्या हुई 1648

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.