Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आगरा मेंटल हॉस्पिटल (Agra Mental Hospital) परिसर में स्थित पेड़ों से मरीजों की स्वास्थ्य को खतरा
  • देश

आगरा मेंटल हॉस्पिटल (Agra Mental Hospital) परिसर में स्थित पेड़ों से मरीजों की स्वास्थ्य को खतरा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
rsdrsd

अपनी इस समस्या को लेकर मेंटल अस्पताल के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया है. बुधवार (20 नवंबर) को आगरा मेंटर हॉस्पिटल के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर अस्पताल परिसर में लगे पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी है.

दरअसल, अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल परिसर में लगे कई पेड़ सूख गए हैं जिनसे यहां के मरीजों को डर लगता है. उन्होंने कहा कि पेड़ों से दिमाग के मरीजों की हालत बिगड़ रही है. इससे मरीजों के साथ-साथ डॉक्टरों की भी परेशानी बढ़ गई है.

अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट से अस्पताल परिसर में लगे पेड़ों को कटवाने की अनुमति मांगी है. दरअसल, अधिकारी इसलिए भी अपनी गुजारिश लेकर कोर्ट पहुंचे हैं क्योंकि आगरा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने इन पेड़ों को काटने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ताजमहल के आस-पास लगे पेड़ों को काटने पर रोक लगाया गया है. आगरा मेंटल हॉस्पिटल भी इसी एरिया के अंतर्गत आता है जिसके कारण फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पेड़ों को काटने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. अब अस्पताल के अधिकारियों ने कोर्ट के सामने अपनी परेशानी रखी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 19 अक्टूबर) को संजय राउत ने लिखा था, ‘अगर जिंदगी में कुछ पाना हो तो तरीके बदलो,
Next: नाभा जेल ब्रेक केस के मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह रोमी को हांगकांग से भारत लाया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 22 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.