Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोना- चांदी की कीमतों में आई च्छी-खासी गिरावट, जानिए क्या है रेट
  • गैजेट्स
  • देश
  • मेन स्लाइड

सोना- चांदी की कीमतों में आई च्छी-खासी गिरावट, जानिए क्या है रेट

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
b98de31d6f5cfc11ebb9ed75389c86f3d6053b4483f110145bdc7f5ef87252e7

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत एमसीएक्स एक्सचेंज पर 53 रुपये की गिरावट के साथ 44,642 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इसके अलावा चार जून, 2021 के सोने की वायदा कीमत बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर मात्र एक रुपये की गिरावट के साथ 45,111 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। आइए अब जानते हैं कि बीते हफ्ते सोने की कीमतों में कितना अंतर आया है।

बीते हफ्ते सोने के भाव टूटे

बीते हफ्ते सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। बीते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 22 मार्च को एमसीएक्स पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव 44,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने की कीमत 45,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस सोने के भाव में बीते हफ्ते 379 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई।

चांदी में भी आई अच्छी-खासी गिरावट

बीते हफ्ते चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 64 रुपये की गिरावट के साथ 64,805 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी की कीमत सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 22 मार्च को एमसीएक्स पर 67,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी। इससे पिछले सत्र में यह 67,527 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस चांदी के भाव में बीते सप्ताह 2722 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक बाजार में सोना

बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन वैश्विक स्तर पर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतें बढ़त के साथ बंद हुई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.43 फीसद या 7.40 डॉलर की  बढ़त के साथ 1,734.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार को 0.32 फीसद या 5.59 डॉलर की तेजी के साथ 1,732.52 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजार में चांदी

बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को वैश्विक बाजार में चांदी की वायदा कीमत बढ़त के साथ और हाजिर कीमत बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.27 फीसद या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 25.11 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 25.06 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विजय सेतुपति को लेकर बनी मूवी ‘विक्रमवेधा’ हिंदी रीमेक से आमिर खान की छुट्टी, इस सुपरस्टार को मिली फिल्म
Next: संजय राउत ने कांग्रेस पर बोला हमला, ट्वीट का कही यह बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.