Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • संजय राउत ने कांग्रेस पर बोला हमला, ट्वीट का कही यह बात
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

संजय राउत ने कांग्रेस पर बोला हमला, ट्वीट का कही यह बात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
sanjay_raut-sixteen_nine

मुंबई: महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बात का खुलासा काफी समय पहले ही हो चुका है। जी दरअसल इन दिनों कांग्रेस को शिवसेना और एनसीपी की नजदीकी खटकने लगी है और इसी के चलते बहुत कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो हैरान कर रहा है। आप जानते ही होंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने यूपीए के चेयरमैन पद के लिए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की लॉबिंग कर रहे शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत को आईना दिखाते हुए उन्हें पवार का प्रवक्ता बता दिया है। उनके बाद पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री विधायक प्रणिती शिंदे ने भी संजय राउत पर निशाना साधा है।

अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि संजय राउत के पवार ‘प्रेम’ से महाविकास आघाड़ी सरकार के साथ ‘खेल’ हो सकता है। यह सब हो जाने के बाद संजय राउत ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘बुरा न मानो होली है’ आसमान में उड़ने की मनाही नहीं है।।। बस शर्त इतनी है कि जमीन को नजर अंदाज न करें।।!!’ वैसे उनके इस ट्वीट से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उन्होंने किसपर हमला बोला है। लेकिन अब राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस के ऊपर पलटवार माना जा रहा है। आप सभी जानते ही होंगे बीते कुछ दिन पहले ही मुखपत्र में संपादकीय लिखने के बाद संजय राउत पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को यूपीए का चेयरमैन बनाने के लिए खुलकर बोल भी चुके हैं।

बुरा न मानो..
होली है……… pic.twitter.com/4pqmYKGJoC

— Sanjay Raut (@rautsanjay61) March 28, 2021

जी दरअसल उनका कहना है कि यूपीए लकवाग्रस्त हो गया है, इसलिए शरद पवार को गठबंधन का प्रमुख बनाया जाना चाहिए। केवल इतना ही नहीं कांग्रेस की नाराजगी की परवाह किए बिना राउत ने कहा कि दिल्ली में कुछ लोग यूपीए-2 की तैयारी कर रहे हैं। इस वजह से अगर विपक्ष को भाजपा से लड़ना है तो शरद पवार को यूपीए का चेयरमैन नियुक्त करना चाहिए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोना- चांदी की कीमतों में आई च्छी-खासी गिरावट, जानिए क्या है रेट
Next: म्यांमार की सेना ने सारी हदें की पार, लोकतंत्र की मांग कर प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोलियां

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.