Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना का कहर, 15 अप्रैल तक लगा मिनी लॉकडाउन
  • देश
  • महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना का कहर, 15 अप्रैल तक लगा मिनी लॉकडाउन

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
India Elections

A health worker checks the temperature of a voter at a polling center during the first phase of Assam state elections in Majuli, India, Saturday, March 27, 2021. Voting began Saturday in two key Indian states with sizeable minority Muslim populations posing a tough test for Prime Minister Narendra Modi’s popularity amid a months-long farmers’ protest and the economy plunging with millions of people losing jobs because of the coronavirus pandemic. (AP Photo/Anupam Nath)

मुंबई: महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना का कहर बढ़ता चला जा रहा है। यहाँ दिन पर दिन बढ़ते हुए कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राजनीतिक और धार्मिक सहित सभी प्रकार की सभाओं के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध बीते शनिवार को घोषणा कर लगाया गया है। जी दरअसल बीते शनिवार को आए एक सरकारी आदेश में यह कहा गया है कि ‘रेस्तरां, उद्यान और मॉल रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहने चाहिए।’

केवल यही नहीं बल्कि इस नए आदेश में यह भी कहा गया है कि ‘लोगों को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे के दौरान समुद्र तटों पर जाने की अनुमति नहीं होगी, ड्रामा थिएटर भी शनिवार रात से बंद रहेंगे।’ इस आदेश को शनिवार की मध्यरात्रि से लागू किया जा चुका है। वैसे सरकार ने अपने नए दिशानिर्देशों में रात के समय खाने की डिलीवरी में छूट दी है। आप सभी को बता दें कि जो निर्देश मिले हैं उनमे यह भी कहा गया है कि, ”रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश 27 मार्च की मध्यरात्रि से लागू हो गया जो 15 अप्रैल तक लागू रहेगा। उल्लंघन करने पर प्रति व्यक्ति 1,000 रुपए का जुर्माना लगेगा। बगीचों और समुद्र तटों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों को इसी अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा और उल्लंघनकर्ताओं पर प्रति व्यक्ति 1,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।”

इसके अलावा इस निर्देश में कहा गया है, ‘मास्क न पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना लगेगा जबकि सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 1,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक समारोहों के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गुरुग्राम में बड़ा हादसा, द्वारका एक्सप्रेस-वे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, राहत और बचाव कार्य जारी
Next: मध्य प्रदेश में अप्रैल की जगह मई में होंगी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.