Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गुरुग्राम में बड़ा हादसा, द्वारका एक्सप्रेस-वे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, राहत और बचाव कार्य जारी
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

गुरुग्राम में बड़ा हादसा, द्वारका एक्सप्रेस-वे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, राहत और बचाव कार्य जारी

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिर गया। ये हादसा गुरुग्राम के दौलताबाद के पास हुआ है। इस हादसे में अब तक तीन मजदूरों के घायल होने की खबर है। दोनों घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती काराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस वे पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा था, तभी फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक एक्सप्रेस-वे पर गिर गया। इस हादसे में अब तक तीन मजदूरों के घायल होने की सूचना मिल रही है, जिन्‍हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा ले रही है। वहीं इस बात की खबर जब आसपास के लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में यहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है।

एसीपी राजीव यादव के मुताबिक यह घटना सुबह लगभग 7.30 बजे हुई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में लगातार दूसरे दिन मिले 62 हजार नए केस, 24 घंटों में 312 संक्रमितों की हुई मौत
Next: महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना का कहर, 15 अप्रैल तक लगा मिनी लॉकडाउन

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.