Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर फारूख अब्दुल्ला आये कोरोना की चपेट में ट्वीट कर दी जानकारी
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर फारूख अब्दुल्ला आये कोरोना की चपेट में ट्वीट कर दी जानकारी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Farooq-Abdullah

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. फारूख अब्दुल्ला के बेटे और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि जबतक हम अपना कोरोना टेस्ट नहीं करा लेते, तब तक परिवार के सभी सदस्य होम क्वारंटीन रहेंगे. फारूख अब्दुल्ला इसी महीने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी.

My father has tested positive for COVID-19 & is showing some symptoms. I will be self-isolating along with other family members until we get ourselves tested. I request anyone who has come in to contact with us over the last few days to take all the mandated precautions.

— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 30, 2021

उमर अब्दुल्ला ने कहा मेरे पिता कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं और उनमें कुछ लक्षण दिख रहे हैं. जब तक हम खुद जांच नहीं कराते, हम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ होम क्वारंटीन रहेंगे. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि पिछले दिनों हमारे संपर्क में आए सभी लोग सावधानी बरतें.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 235 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 126 लोग ठीक हुए. राज्य में अब कुल मामलों की संख्या एक लाख 30 हजार 228 हो गई है.

जम्मू और कश्मीर में 235 नए #COVID19 मामले और 126 रिकवरी रिपोर्ट की गई।

कुल मामले: 1,30,228
कुल रिकवरी: 1,26,129
मृत्यु: 1989
सक्रिय मामले: 2110 pic.twitter.com/nOH3XUcHwH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2021

वहीं राज्य में अब कुल एक लाख 26 हजार 129 लोग ठीक हुए हैं. कोरोना से एक हजार 989 लोगों की मौत हुई है. जबकि अभी दो हजार 110 लोगों का इलाज जारी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश के भोपाल में गर्मी ने ढाया कहर अधिकतम तापमान 41 डिग्री हुआ दर्ज
Next: उत्तराखंड के ऋषिकेश में कोरोना के बढ़ते मामलों देखते हुए ताज होटल में नई बुकिंग को लेकर लगी रोक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.