Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मध्य प्रदेश के भोपाल में गर्मी ने ढाया कहर अधिकतम तापमान 41 डिग्री हुआ दर्ज
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश के भोपाल में गर्मी ने ढाया कहर अधिकतम तापमान 41 डिग्री हुआ दर्ज

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
garmi-1

अप्रैल का महीना अभी शुरू भी नहीं हुआ है और गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी 4 बड़े महानगरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार हो गया है.

29 मार्च को दर्ज हुए अधिकतम तापमान पर नज़र डालें तो भोपाल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं इंदौर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज हुआ. जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया है.

राजधानी भोपाल में 29 मार्च इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है. इससे एक दिन पहले यानि रविवार को भी अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मार्च में इतना तापमान पिछले साल के रिकॉर्ड तापमान से भी ज्यादा है.

इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी और सताने वाली है. हालांकि लोगों के लिए मुश्किल यह है कि अभी तो गर्मी के करीब ढाई महीने पूरे बाकी हैं और तापमान का यही हाल रहा तो फिर और कितनी परेशानी होगी.

मौसम विभाग की मानें तो तापमान में अचानक इतने उछाल की वजह राजस्थान और गुजरात से आने वाली वह गर्म हवाएं हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश की ओर रुख किया है. इन हवाओं की वजह से ही मध्य प्रदेश में तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है.

बीते साल मार्च महीने के आखिरी दिन यानी 31 तारीख को दिन का तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया था. इस हिसाब से इस साल तापमान का ये रिकॉर्ड टूट गया. मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की अभी तो ये शुरुआत है. आने वाले वक्त में तापमान और बढ़ेगा.

गर्मी के मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. लोग यह सोच रहे हैं कि आखिरकार अप्रैल और मई के महीने कैसे गुजरेंगे. अगर मौसम के बीते कुछ साल के रिकॉर्ड को देखें

तो 2011 से 2020 तक सिर्फ दो बार 2017 और 2019 में ही मार्च महीने में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार हुआ है. अभी मार्च खत्म होने में 2 दिन का वक्त और बचा है, लिहाजा यह देखना होगा कि आखिरकार मार्च में तापमान और कितने रिकॉर्ड तोड़ता है.

Post navigation

Previous: Xiaomi ने लेटेस्ट Mi 11 5G सीरीज को किया लॉन्च जाने फ़ोन के स्पेसिफिकेशंस
Next: जम्मू-कश्मीर फारूख अब्दुल्ला आये कोरोना की चपेट में ट्वीट कर दी जानकारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.