Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती जाने अपने शहर का दाम ?
  • देश
  • बिजनेस

पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती जाने अपने शहर का दाम ?

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
petrol-diesel-rate-today-1571360900_6210532_835x547-m

चार दिन बाद एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है. तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल के दाम में 22 पैसे और डीजल की कीमतों में 23 पैसे की कटौती की गई. कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपये प्रति लीटर पर आ गई.

वहीं, डीजल के दाम गिरकर 80.87 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए. कीमतों में कटौती के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये और डीजल की कीमत 87.96 रुपये प्रति लीटर हो गई.

वहीं अगर कोलकाता की बात करें तो पेट्रोल के दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 83.75 रुपये हो गए. चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये तो डीजल की कीमत 85.88 रुपये प्रति लीटर हो गई.

बता दें कि राज्यों में वैट की स्थानीय दरों और परिवहन लागत के आधार पर देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में अंतर होता है. पिछले महीने राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई थी.100 रुपये के पार चला गया था पेट्रोल

शहरपेट्रोल/लीटरडीजल/लीटर
दिल्ली90.5680.87
मुंबई96.9887.96
कोलकाता90.7783.75
चेन्नई92.5885.88

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजे बदलाव होता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों में बदलाव तय करती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें ऊपर नीचे होने के कारण रोजाना कीमतों में बदलाव किया जाता है.

अगर आप भी अपने शहर में पेट्रोल डीजल का रेट जानना चाहचे हैं तो SMS के जरिए भी जान सकते हैं. ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump). इस मैसेज को 9224992249 नंबर पर भेज दें. मैसेज भेजने के बाद आपको उस इलाके का रेट मोबाइल पर दिख जाएगा.

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के ऋषिकेश में कोरोना के बढ़ते मामलों देखते हुए ताज होटल में नई बुकिंग को लेकर लगी रोक
Next: कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने पहुंचे डॉक्टर हर्षवर्धन

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.