Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने पहुंचे डॉक्टर हर्षवर्धन
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने पहुंचे डॉक्टर हर्षवर्धन

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
harshvardhan

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोल ले ली है. डॉक्टर हर्षवर्धन ने दिल्ली के हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यू में वैक्सीन की दूसरी डोज ली. इस दौरान उनके साथ पत्नी नूतन भी मौजूद थीं.

वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद उन्होंने कहा आज मैंने और मेरी पत्नी ने वैक्सीन की दूसरी डोज़ ली है. पहली डोज 2 मार्च को ली थी तब से लेकर अब तक हम दोनों को कोई दिक़्क़त नहीं हुई है. मैंने पहले भी यह बात कही थी कि दोनों वैक्सीन एकदम ठीक है.

वैक्सीन पर फैले अफवाहों को लेकर उन्होंने कहा साइंटिस्ट की बात सुनये, सोशल मीडिया पर हो रही बातों पर गौर ना करें. सही इन्फॉर्मेशन पर यकीन करें उन्होंने बताया कि दूसरी डोज़ लेने के 2 हफ्ते बाद बॉडी में एन्टीबॉडी बनना शुरू हो जाता है. डोज़ लेने के बाद लापरवाही नहीं करनी है. दो ग़ज़ की दूरी और मास्क लगाना जरूरी है.

वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने कहा कि देश को लोगों को यह बताना चाहता हूं कि अब तक देश मे 6 करोड़ 11 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. 134 % मोर्टेलिटी रेट है भारत मे जो सबसे कम है. देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के मुताबिक जारी गाइडलाइन को अपनाएं.

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर देश की जनता वैक्सीन आंदोलन को अपना समर्थन देंगे तो हम कोरोना को हरा देंगे. इस दौरन उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टेस्ट होना चाहिए और जरूरत के मुताबिक लोगो को क्वारंटाइन करना चाहिए.

Post navigation

Previous: पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती जाने अपने शहर का दाम ?
Next: पंजाब में कोरोना ने पसारे अपने पैर एक दिन में आये 2 हजार 914 नए मामले

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.