Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पंजाब में कोरोना ने पसारे अपने पैर एक दिन में आये 2 हजार 914 नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

पंजाब में कोरोना ने पसारे अपने पैर एक दिन में आये 2 हजार 914 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (7)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना के मामले में पंजाब देश का दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है. पहले नंबर पर महाराष्ट्र है.

पंजाब में कल कोरोना वायरस के दो हजार 914 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, कल 59 लोगों की मौत हो गई. बढ़ते कोरोना मामलों के बाद प्रशासन ने चंडीगढ़ में 25 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है.

स्वास्थय मंत्रालय ने बताया है कि राज्य में नए मामलों के साथ अब कुल मामले दो लाख 34 हजार 602 पर पहुंच गए हैं, जबकि अबतक 6749 लोगों की जान वायरस संक्रमण के कारण जा चुकी है. सोमवार को सबसे ज्यादा 13 मौतें जालंधर में हुईं. इसके बाद लुधियाना में 11 की और होशियारपुर में 10 संक्रमितों की मौत हुई.

वहीं, सबसे ज्यादा 360 नए मामले जालंधर में सामने आए हैं. इसके बाद अमृतसर में 357, लुधियाना में 343, पटियाला में 290 और मोहाली में संक्रमण के 286 मामलों की पुष्टि हुई.

राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या सोमवार को बढ़कर 24,143 हो गई. संक्रमण से उबरने के बाद 2583 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. संक्रमण मुक्त होने वाले कुल मरीजों की संख्या 2,03,710 पहुंच गई है.

इस बीच, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि सभी प्रयोगशालाओं और अस्पतालों के लिए अनिवार्य है कि वे संक्रमित व्यक्ति का पता चलने पर सिविल सर्जन के दफ्तर को सूचित करें, ताकि वायरस के प्रसार की रोकथाम के उपायों को कड़ाई से लागू किया जा सके.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब के सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए हैं. राज्य बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. पंजाब बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अब 4 मई और 20 अप्रैल से शुरू होंगी.

गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ में सभी स्कूलों को 10 अप्रैल तक केवल ऑनलाइन क्लासेज आयोजित करने के लिए कहा है. तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने पहुंचे डॉक्टर हर्षवर्धन
Next: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना का बढ़ रहा कहर लगातार दूसरे दिन मिले 400 से अधिक मरीज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.