Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश : अलीराजपुर जिले में रेप की शिकार नाबालिग व दोषी को रस्सियों से बांधा
  • क्राइम
  • देश
  • मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश : अलीराजपुर जिले में रेप की शिकार नाबालिग व दोषी को रस्सियों से बांधा

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
rape-17

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां पर एक कथित रेप की शिकार नाबालिग लड़की को दोषी के साथ घुमाया गया. इसके बाद उसकी पिटाई भी की गई. इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो बवाल मच गया.

रविवार को हुई इस घटना में रेप की शिकार नाबालिग और उसके दोषी को रस्सियों से बांधा गया. इसके बाद उन्हें गांव की गलियों में घुमाया गया. इसके साथ ही लोग वहां कुछ नारे भी लगा रहे थे. यह सब होने के बाद उसके पीटा भी गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई.

स्थानीय थाने में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत हंगामा किया गया. लोगों ने इस घटना पर काफी नाराजगी व्यक्त की. महिला को इंसाफ दिलाने के बजाय लोगों ने उसका तमाशा बना दिया.

आश्चर्य की बात यह है कि जो भीड़ नाबालिग पीड़िता को शर्मसार कर रही थी उसमें उसके घर वाले भी शामिल थे. पुलिस सबसे पूछताछ कर रही है. इस मामले में एक अलग एफआईआर भी दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

इसके साथ ही 21 साल के रेप आरोपी पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में पोस्को एक्ट भी लगाया गया है. पुलिस का कहना है कि जो लोग भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस कई अन्य लोगों से पूछताछ कर ही है.

घटना पर लोगों का कहना है कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि लोग इस तरह की हरकतें करते हैं और फिर उसका वीडियो भी बनाते हैं. हालांकि अगर वीडियो नहीं बनता को इस बारे में किसी को जानकारी ही नहीं मिल पाती.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोना खरीदने का शानदार मौका जाने 10 ग्राम के क्या है भाव ?
Next: गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को 85 किलोग्राम चांदी से तौला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 9 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.