Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सोना खरीदने का शानदार मौका जाने 10 ग्राम के क्या है भाव ?
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सोना खरीदने का शानदार मौका जाने 10 ग्राम के क्या है भाव ?

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है, बीते कई हफ्तों से सोना 45,000 के इर्द-गिर्द बना हुआ है. लेकिन अब भाव 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भी नीचे फिसल गए हैं. खराब ग्लोबल संकेतों के चलते सोना कल 792 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 43850 रुपये पर बंद हुआ.

सोमवार को सोने का MCX वायदा 44,000 के नीचे फिसल गया. इस दौरान सोने ने 43320 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्रा डे लो भी छुआ. हालांकि आज MCX पर सोने के अप्रैल वायदा में 250 रुपये की हल्की मजबूती दिख रही

हालांकि भाव अब भी 44,000 रुपये के नीचे ही हैं. एक नजर अगर बीते हफ्ते पर डालें तो बीते हफ्ते सोमवार को सोना 44905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, तब से अबतक सोना 1000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है.

दिन सोना (MCX अप्रैल वायदा)
सोमवार 44905/10 ग्राम
मंगलवार 44646/10 ग्राम
बुधवार 44860/10 ग्राम
गुरुवार 44695/10 ग्राम
शुक्रवार 44642/10 ग्राम

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था.

पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 43800 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, यानी करीब 12400 रुपये सस्ता मिल रहा है.

चांदी में भी खरीदारी का मौका बना हुआ है. सोमवार को चांदी में 646 रुपये प्रति किलो की कमजोरी आई थी, जो आज भी जारी है. MCX पर चांदी का मई वायदा आज 300 रुपये की कमजोरी के साथ 63880 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है.

दिन चांदी (MCX – मई वायदा)
सोमवार 66331/किलो
मंगलवार 64972/किलो
बुधवार 65245/किलो
गुरुवार 64869/किलो
शुक्रवार 64174/किलो

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से 16000 रुपये सस्ती है. आज चांदी का मई वायदा 63800 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना का बढ़ रहा कहर लगातार दूसरे दिन मिले 400 से अधिक मरीज
Next: मध्य प्रदेश : अलीराजपुर जिले में रेप की शिकार नाबालिग व दोषी को रस्सियों से बांधा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.