Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को 85 किलोग्राम चांदी से तौला
  • देश
  • राज्य

गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को 85 किलोग्राम चांदी से तौला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (10)

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में 85 किलोग्राम चांदी से तौला गया. बाद में मुख्यमंत्री ने यह चांदी प्रदेश की गौशालाओं के कल्याण के लिए लिए दान कर दी. गुजरात सरकार की ओर से कहा गया कि चांदी गौशालाओं में पशुओं के कल्याण के काम आएगी

रजत तुला कार्यक्रम समस्त महाजन ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था. इस अवसर पर रूपाणी ने कहा हमारी सरकार पशुधन के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है. उन्होंने कहा कि हमने गौहत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाए हैं. इसके तहत अधिकतम 12 साल तक की जेल हो सकती है.

विजय रूपाणी ने कहा कि हमारी सरकार ने पशुओं के इलाज के लिए 350 वैटरिनरी वैन चला रखी है. इसके अलावा गौशालाओं को आर्थिक मदद भी दे रही है जिससे गायों का चारा समय पर पहुंच सके.

उन्होंने कहा कि हमने पक्षियों के इलाज के लिए भी बेहतर व्यवस्था की है. रूपाणी के मुताबिक सरकार ने करुणा अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत काईट फेस्टिवल के तहत घायल हुए पक्षियों का इलाज किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बनासकांठा और मेहसाणा में ‘गौचर’ विकास कार्यों का ऑनलाइन उद्घाटन भी किया।

इस मुख्यमंत्री ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि अफवाहों पर ध्यान न दें. होली में एक जगह लोग इकट्ठे न हों. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य की जनता को संबोधित करते हुए रूपाणी ने कहा कि हमें सुनिश्चत करना चाहिए

कि कोविड-19 महामारी के कारण कारोबार व अन्य तरह के रोजगार पर कोई असर नहीं पड़े. उन्होंने जनता से यह भी अपील की कि कोरोना को लेकर किसी तरह की अफवाहों के शिकार न हों. शनिवार को गुजरात में कोरोना के इस साल के सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे. राज्य में कोरोना 2276 मामले सामने आए थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश : अलीराजपुर जिले में रेप की शिकार नाबालिग व दोषी को रस्सियों से बांधा
Next: भारतीय बाजार से आई अच्छी खबर सेंसेक्स 568.33 अंकों की हुई बढ़त जाने क्या है निफ्टी के हाल ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.