Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारतीय बाजार से आई अच्छी खबर सेंसेक्स 568.33 अंकों की हुई बढ़त जाने क्या है निफ्टी के हाल ?
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

भारतीय बाजार से आई अच्छी खबर सेंसेक्स 568.33 अंकों की हुई बढ़त जाने क्या है निफ्टी के हाल ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

इंडियन मार्केट की आज अच्छी शुरुआत हुई है. बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 568.33 अंकों की बढ़त के साथ 49,575.94 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 182.65 अंकों की तेजी के साथ 14,689.95 के लेवल पर है.

आज के कारोबार में बैंक, मेटल, FMCG और फाइनेंशियल शेयर्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. वहीं, सोमवार को अमेरिकी बाजारों में मिक्स्ड कारोबार देखने को मिला था.

आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है. SGX Nifty फ्लैट कारोबार कर रहे है. इसके अलावा कल Dow Jones नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ, लेकिन Nasdaq और S&P में हल्की कमजोरी देखने को मिली.

मंगलवार के दिग्गज शेयर्स की बात करें तो आज सेंसेक्स के 29 स्टॉक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. आज सिर्फ M&M में हल्की बिकवाली हो रही है. इसके अलावा सभी में शानदार एक्शन देखने को मिल रहा है.

खरीदारी वाली लिस्ट में टाइटन, HUL, ONGC, NTPC, Dr Reddy, HDFC, Bajaj Finsv, ITC, TCS, Reliance, ICICI Bank, SBI, LT और भारती एयरटेल समेत सभी में अच्छी खऱीजारी हो रही है.

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी सेक्टर्स में भी अच्छी बढ़त है. बीएसई ऑटो, बैंक निफ्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस, पीएसयू और टेक सेक्टर्स में तेजी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को 85 किलोग्राम चांदी से तौला
Next: सोने- चांदी के वायदा दाम में आई गिरावट, जानिए क्या हैं रेट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.