Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने- चांदी के वायदा दाम में आई गिरावट, जानिए क्या हैं रेट
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस

सोने- चांदी के वायदा दाम में आई गिरावट, जानिए क्या हैं रेट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
15_06_2020-gold_rate

वायदा बाजार में बुधवार को सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:23 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 75 रुपये यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 44, 348 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव (Gold Price) 44,423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर पांच अप्रैल को डिलिवरी वाले सोने का भाव 27 रुपये यानी 0.06 फीसद की तेजी के साथ 43,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। मंगलवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 43,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:23 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत (Silver Price) 383 रुपये यानी 0.61 फीसद की टूट के साथ 62,741 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। मंगलवार को मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 63,124 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 402 रुपये यानी 0.63 फीसद की गिरावट के साथ 63,610 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में जुलाई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 64,012 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। 

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 7.30 डॉलर यानी 0.43 फीसद की गिरावट के साथ 1,678.70  डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। हाजिर बाजार में सोने का भाव 5.31 डॉलर यानी 0.32 फीसद की गिरावट के साथ 1,679.89 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर मई, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 0.26 डॉलर यानी 1.09 फीसद की गिरावट के साथ 23.88 डॉल प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 0.15 डॉलर यानी 0.61 फीसद की टूट के साथ 23.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय बाजार से आई अच्छी खबर सेंसेक्स 568.33 अंकों की हुई बढ़त जाने क्या है निफ्टी के हाल ?
Next: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं इनकम टैक्स से जुड़े ये नियम, इनके बारे में आपको जानना है आवश्यक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.