Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • UP: दूसरे शहरों से आने वाले पर्यटकों- प्रवासियों को सस्ता रहवास मुहैया कराएगी योगी सरकार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

UP: दूसरे शहरों से आने वाले पर्यटकों- प्रवासियों को सस्ता रहवास मुहैया कराएगी योगी सरकार

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब राज्य में दूसरे शहरों से आने वाले पर्यटकों, प्रवासी लोगों और छात्रों को एक विशेष सुविधा देने जा रही है. सरकार की नई नीति के अनुसार, अब उत्तर प्रदेश में काफी कम किराए पर एक बेड की डॉरमेट्री की सुविधा प्रदान की जाएगी. यह सुविधा 10 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के एक बेड के साथ एक अलमारी और एक लॉकर वाली होगी.

नगर विकास विभाग ने सभी शहरों के लिए इस संबंध में एक नीति बना दी है, जिसे वह जल्दी लागू करने जा रहा है. इस नीति से संबंधित आदेश के जारी होते ही दूसरे शहरों से आने वाले इन लोगों के लिए यूपी में रुकना काफी सस्ता हो जाएगा. योगी आदित्यनाथ सरकार की इस नीति के पीछे की मंशा है कि शहरों में आने वाले छात्रों, पर्यटकों और दूसरे मुसाफिरों को बेहद कम कीमत में रुकने की व्यवस्था उपलब्ध हो सके. बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने भी इस संबंध में राज्यों को अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स आरंभ करने के निर्देश दिए थे.

योगी सरकार का यह फैसला इसी का ही एक हिस्सा है. योगी सरकार के इस फैसले पर राज्य के मंत्रिमंडल की भी मुहर लग चुकी है और इसे पास भी करा लिया गया है. अब इसके लिए नियम बनाए जा रहे हैं. इसके लिए सरकार प्राइवेट बिल्डर्स के साथ भी काम करेगी, यदि प्राइवेट बिल्डर सस्ते रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स बनाएंगे, तो सरकार इसके लिए उनको एफएआर में 50 फीसदी तक रियायत देगी.

Post navigation

Previous: पंजाब कांग्रेस को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया ये बड़ा बयान कहा अभी भी हैं शकुनि के पासे। …
Next: मार्च के महीने में प्रचंड गर्मी आगरा में तापमान 40 डिग्री के पार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.