Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पंजाब कांग्रेस को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया ये बड़ा बयान कहा अभी भी हैं शकुनि के पासे। …
  • चंडीगढ़
  • देश
  • राजनीति

पंजाब कांग्रेस को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया ये बड़ा बयान कहा अभी भी हैं शकुनि के पासे। …

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (14)

पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीते दिनों खबर आई थी कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रिमंडल में अपने पूर्व सहयोगी रहे नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की थी. माना जा रहा था कि दोनों के बीच खाई पट गई है लेकिन बुधवार को सिद्धू के कुछ ट्वीट्स से कांग्रेस की गुटबाजी फिर सतह पर आ गई है.

बीते 24 घंटे में सिद्धू ने दो ट्वीट किए जिसने पंजाब कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक ना चलने की ओर से इशारा किया है. मंगलवार को सिद्धू ने लिखा अर्जुन , भीम , युधिष्ठिर सारे समा गए इतिहास में पर शकुनि के पासे अब भी हैं सियासी लोगों के हाथ में दाव खेला है पंजाब में ..

फिर बुधवार सुबह-सुबह सिद्धू ने लिखा एक समय था जब मंत्र काम करते थे , उसके बाद एक समय आया जिसमें तंत्र काम करते थे , फिर समय आया जिसमें यंत्र काम करते थे । आज के समय में षड्यंत्र काम करते हैं

जब से सिद्धू अमरिंदर सिंह सरकार से बाहर हुए हैं, कांग्रेस बातचीत करने की कोशिश कर रही है.सिद्धू के राहुल और प्रियंका के साथ अच्छे संबंध हैं. यह उनके पक्ष में मजबूत कारक है इसके अलावा उन्हें एक प्रभावी प्रचारक के रूप में देखा जाता है, जो पार्टी की मदद कर सकते हैं.

बता दें सिद्धू ने साल 2019 में स्थानीय निकाय मंत्रालय वापस लिये जाने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व सिद्धू को मनाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

कांग्रेस नेता तथा पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत सिद्धू को महत्वपूर्ण पद दिये जाने का समर्थन कर रहे हैं. रावत ने 10 मार्च को सिद्धू से मुलाकात की थी. सिद्धू ने कहा था, ‘हरीश रावत जी ने मुझे बुलाया था. मुलाकात सकारात्मक रही

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जनता दल के नेता एचडी देवगौड़ा की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव हुए आइसोलेट
Next: UP: दूसरे शहरों से आने वाले पर्यटकों- प्रवासियों को सस्ता रहवास मुहैया कराएगी योगी सरकार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.