Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मार्च के महीने में प्रचंड गर्मी आगरा में तापमान 40 डिग्री के पार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

मार्च के महीने में प्रचंड गर्मी आगरा में तापमान 40 डिग्री के पार

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

ताज के शहर आगरा में मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में मई-जून जैसी गर्मी ने लोगों के होश उड़ा दिए. प्रचंड गर्मी की वजह से आगरा का तापमान 3 दिनों से 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है.

होली के दिन तापमान 41 डिग्री के पार चला गया था. होली के अगले दिन तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहा. लगातार तीन दिनों से ताज नगरी का पारा हाई है और दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा छाने लगता है.

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में गर्म हवाओं की रफ्तार अधिकतम 38 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा रही. धूल भरी आंधी से लोग परेशान रहे और सड़क किनारे लगे तमाम बैनर तेज आंधी से फट गए.

दिन का तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना रहा और यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. इसी तरह न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है.

मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक इसी तरह से गर्मी पड़ती रहेगी और टेंपरेचर 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा. इसके बाद के दिनों में तापमान और ऊपर जाएगा.

आगरा में दो दिनों से शाम ढलते ही चलने वाले अंधड़ से हवा में धूल के कणों की मात्रा बढ़ गयी है. आगरा दिल्ली हाइवे पर फ्लाई ओवर सहित कई जगह निर्माण कार्य हो रहा है. 38 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से बहुत ज्यादा धूल उड़ती है जिससे लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: UP: दूसरे शहरों से आने वाले पर्यटकों- प्रवासियों को सस्ता रहवास मुहैया कराएगी योगी सरकार
Next: क्या आप जानते है की टेस्‍टी पोहा ब्‍लड शुगर को रखता है ठीक ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.