Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या आप जानते है की टेस्‍टी पोहा ब्‍लड शुगर को रखता है ठीक ?
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

क्या आप जानते है की टेस्‍टी पोहा ब्‍लड शुगर को रखता है ठीक ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
pic

तेज भूख लगी हो और समझ नहीं आ रहा कि क्‍या बनाएं तो भारतीय भोजन में पोहा एक बेहतरीन विकल्‍प है. यह टेस्‍टी होने के साथ साथ हेल्‍दी भी होता है और इसकी मदद से आप अपने पंसद की कई रेसेपीज़ को कम समय में तैयार कर सकते हैं.

यह आपके पेट को तो लंबे समय तक भरा रखता ही है, यह आपके वजन को भी नियंत्रित रखने में फायदेमंद है. आप इसमें तरह तरह के वेजिटेबल और ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे और भी हेल्‍दी और टे‍स्‍टी बना सकते हैं.

यही नहीं आप इसे दही या फलों जैसे आम, केला आदि के साथ भी मिलाकर खा सकते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि आप इसे आसानी से स्‍टोर कर सकते हैं और जब मर्जी हुई बनाकर खा सकते हैं. यह हर उम्र के लोगों को पसंद आता है और इसे आप अपने टेस्‍ट के हिसाब से तुरंत बनाकर खा सकते हैं.

पोहा में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट आदि होते हैं जो हमारे शरीर की जरूरत के हिसाब से काफी है. इसके अलावा इसमें कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा शून्‍य होती है.

पोहा में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा भरा रहता है और आपको भूख नहीं लगती. यह आपके संपूर्ण पाचनतंत्र के अलावा आंतों को भी साफ रखने का काम करता है. डायट के मुताबिक, यह एक्‍स्‍ट्रा बॉडी फैट को बर्न करने में भी काफी मददगार होता है.

पोहा में हेल्‍दी कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो लंबे वक्‍त तक बॉडी को एनर्जी देने में सक्षम है. बता दें कि पोहा में 76.9 % कार्बोहाइड्रेट और 23 % फैट होता है जो कई घंटों तक हमें उर्जा देने में सक्षम है और हमारे वजन को भी कम रख सकता है.

पोहा को पचाना आसान होता है. यह सुपाच्‍य होने के साथ साथ पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है. यह शरीर में ब्‍लॉटिंग की समस्‍या को भी दूर करता है.

पोहा में हाई फाइबर और आयरन होता है जो ब्‍लड में शुगर की मात्रा को ठीक रखता है. शुगर के रोगियों को हमेशा इस बात की चिंता रहती है कि वह क्‍या खाएं और क्‍या नहीं खाएं. ऐसे में उनके लिए यह बेहतरीन ब्रेकफास्‍ट हो सकता है.

पोहा में बहुत ही कम कैलरी होती है. ऐसे में अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो नाश्‍ते के रूप में पोहा का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और आपके वजन को भी नियंत्रित कर सकता है. ऐसे में आप अपनी बॉडी को शेप में रख सकते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मार्च के महीने में प्रचंड गर्मी आगरा में तापमान 40 डिग्री के पार
Next: गन्ने के रस का सेवन करना होता है गर्मी में बहुत फायदेमंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.