Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डॉक्टर की पार्टी में पहुंची कॉलगर्ल
  • देश

डॉक्टर की पार्टी में पहुंची कॉलगर्ल

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments

डॉक्टर की बर्थडे पार्टी में कालगर्ल पहुंची तो होटल में हंगामा हो गया। शराब के नशे में डाक्टर, वार्ड ब्वाय का कालगर्ल से झगड़ा हो गया और नौबत मारपीट तक जा पहुंची। आखिर में पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस पहले तो सभी को थाने ले जाने लगी लेकिन जब पता चला कि इसमें डाक्टर भी हैं तो मामला रफादफा हो गया। अब डाक्टर की पत्नी को इसकी भनक लगी तो मामला खुल गया है। जिला अस्पताल से लेकर सीएमओ आफिस तक इस पार्टी की खूब चर्चा है।

स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर की बीते दिनों बर्थडे पार्टी थी। सिविल लाइंस के होटल में पार्टी में जिला अस्पताल का स्टाफ भी आया था। इसमें तीन वार्ड ब्वाय भी थे। पार्टी में खूब शराब पी गई। जब अधिकांश मेहमान चले गए तो दिल्ली से आई कालगर्ल आ गई। उसके साथ डाक्टर और वार्ड ब्वाय दूसरे होटल गए। वहां रात में करीब 1 बजे किसी बात पर विवाद हो गया। डाक्टर और वार्ड ब्वाय आपस में उलझ गए। कालगर्ल के साथ छोटा बच्चा था जो हंगामा होने पर रोने लगा।

उसकी चीख पुकार सुनकर होटल में भीड़ जुट गई। नशे में लोगों को झगड़ता देख किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस टीम भी थोड़ी देर में मौके पर पहुंच गई। पहले तो डाक्टर ने कालगर्ल को अपनी रिश्तेदार बता दिया लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो मामला खुला। फिलहाल पुलिस ने बातचीत के बाद मामला सुलझा दिया और कालगर्ल भी वापस चली गई। लेकिन पार्टी की कहानी डाक्टर की पत्नी तक पहुंच गई तो उसने विभागीय अधिकारियों से पति के खिलाफ शिकायत की है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 2005 राम जन्मभूमि आतंकी विस्फोट केस: 4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा, एक बरी
Next: रेप के बाद बोला फर्नीचर कारीगर, ‘कहीं और कर लो शादी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.