Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रेप के बाद बोला फर्नीचर कारीगर, ‘कहीं और कर लो शादी
  • देश

रेप के बाद बोला फर्नीचर कारीगर, ‘कहीं और कर लो शादी

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments

फर्नीचर कारीगर ने शादी का झांसा देकर दो साल तक किशोरी के साथ रेप किया। बदनामी की वजह से किशोरी और उसकी मां को दो साल में तीन मकान बदलने पड़े। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। उसके घरवालों ने किशोरी से कहा कि कहीं और शादी कर ले, शादी का खर्चा हम दे देंगे। बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उसके पड़ोस में फर्नीचर का कारखाना था। कारखाने में मीरा की पैठ का रहने वाला ताजीम काम करता था। उसने युवती की मां के साथ जान पहचान कर ली। इसके बाद ठंडा पानी पीने और टायलेट जाने के बहाने उसके घर आने जाने लगा।

ये भी पढ़ें:

मां की गैर मौजूदगी में किशोरी से बातचीत कर उससे संबंध बना लिया। मौका देखकर उसके साथ रेप किया। विरोध और शिकायत के बाद शादी का आश्वासन दिया। आना जाना ज्यादा होने की वजह से मोहल्ले में बदनामी होने लगी। जिस पर मकान की मालिक मेहरूनिशा ने उन्हें निकाल दिया। जिस पर ताजीम के कहने पर किशोरी अपनी मां के साथ उसके दोस्त सहसवानी टोला के रहने वाले रेहान के घर पर किराये के कमरे में रहने लगी। रेहान को भी ताजीम का वहां आना पसंद नहीं था। जिस पर वह लोग मकान छोड़कर पनबड़िया में किराये पर रहने लगे।

उन्होंने आस पास के लोगों से कहा कि ताजीम के साथ उसका रिश्ता हो गया। पिछले महीने जब निकाह की नौबत आई तो ताजीम ने शादी से मना कर दिया। उसके घरवालों से शिकायत की। ताजीम उसकी मां मेराज, भाई तस्लीम और पिता सलीम ने लड़की से कहा कि वह कहीं और निकाह कर ले जो भी खर्चा आयेगा। हम दे देंगे। 11 जुलाई को इसकी शिकायत बारादरी पुलिस से की। कार्रवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर गुरुवार को थाना बारादरी में ताजीम के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉक्टर की पार्टी में पहुंची कॉलगर्ल
Next: USA, ने इराक के चार नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.