Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना के 53 हजार से अधिक मिले मरीज
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना के 53 हजार से अधिक मिले मरीज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (27)

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जारी है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मरीजों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है, इस पर नियंत्रण पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाईं जा रही हैं।

वहीं देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 53 हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं और 354 की संक्रमण से जान चली गई है। एक दिन पहले की तुलना कोरोना से मरने वालों संख्या में हुए वृद्धि ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह बुधवार को यह जानकारी दी।

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में लगातार बेताहाशा बढ़ोतरी जारी है। सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं और इन्हीं राज्यों में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

India reports 53,480 new #COVID19 cases, 41,280 discharges, and 354 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry

Total cases: 1,21,49,335
Total recoveries: 1,14,34,301
Active cases: 5,52,566
Death toll: 1,62,468

Total vaccination: 6,30,54,353 pic.twitter.com/XfWELl3Gel

— ANI (@ANI) March 31, 2021

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 41,280 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,14,34,301 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं।

रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल देश में सक्रिय मामले बढ़कर 5,52,566 पहुंच गए हैं बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 6,30,54,353 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या पाकिस्तान ने भारत से कपास के आयात की दी इजाजत जाने ?
Next: राजधानी लखनऊ के बीबीडी कॉलेज के पास लगी आग से मचा हड़कंप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.