Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी लखनऊ के बीबीडी कॉलेज के पास लगी आग से मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

राजधानी लखनऊ के बीबीडी कॉलेज के पास लगी आग से मचा हड़कंप

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (28)

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके के बीबीडी कॉलेज के पास मंगलवार रात करीब तीन बजे भीषण आग लग जाने से करीब आधा दर्जन दुकानों में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता हासिल की।

बांस की दुकान में काम करने वाले प्रत्यक्षदर्शी भोला सिंह के मुताबिक रात करीब तीन बजे रजाई गद्दे की दुकान में आग लग गई और देखते ही देखते पास की छह दुकानों में फैल गई। आग बुझाने में करीब चार घंटे का समय लगा।

आग से अनिल सिंह की रजाई गद्दे की दुकान, जुनैद की बांस की दुकान, पंचम की मछली की दुकान, लकी के फर्नीचर की दुकान और पास मौजूद ढाबे का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज हवाएं चलने के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आग बुझाने में दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना के 53 हजार से अधिक मिले मरीज
Next: फॉक्सवैगन ने उठाया एसयूवी Taigun से पर्दा जाने डिजाइन में क्या है खास ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.