Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं की आगरा में शूटिंग हुई पूरी अब लखनऊ में होगी
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं की आगरा में शूटिंग हुई पूरी अब लखनऊ में होगी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

अभिषेक बच्चन अपनी नई फिल्म को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं. अभिषेक, दिनेश विजान की अगली फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग आगरा में कर रहे हैं. खबर हैं कि एक्टर ने फिल्म के एक पार्ट की शूटिंग आगरा में पूरी कर ली है.

इस फिल्म में अभिषेक एक अनपढ़ और भ्रष्ट मुख्यमंत्री के दिलचस्प रोल में दिखने वाले हैं. इस फिल्म से तुषार जलोटा बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं.

आगरा शूटिंग के बारे में जानकारी देते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया की अभिषेक ने आगरा में शूटिंग का एक भाग पूरा कर लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा अभिषेक की फिल्म दसवीं की शूटिंग आगरा में पूरी हुई. एक्टर ने फिल्म का पहला भाग पूरा किया.

अभिषेक और क्रू अगले भाग के लिए लखनऊ जाएंगे इसी के साथ उन्होंने अभिषेक बच्चन की एक तस्वीर भी शेयर की.पिछले दिनों रिलीज हुई अनुराग बसु की फिल्म ‘लूडो’ में भी अभिषेक बच्चन को फैंस ने काफी पसंद किया.

Abhishek Bachchan, Dinesh Vija

इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, रोहित सुकेश सरफ, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में दिखे.

जानकारी के मुताबिक यह फिल्म स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता की जिंदगी पर आधारित है. यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी, हालांकि इसकी रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है. वहीं अभिषेक बच्चन फिल्म ‘बॉब विश्वास’ में भी नज़र आएंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने इस महीने कितने दिन रहेंगे बैंक बंद
Next: परिणीति चोपड़ा ने करवाया न्यूड फोटो शूट हुई ट्रोल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.