Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जाने इस महीने कितने दिन रहेंगे बैंक बंद
  • देश
  • बिजनेस

जाने इस महीने कितने दिन रहेंगे बैंक बंद

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (10)

अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. अप्रैल महीने की शुरुआत ही बैंकों की छुट्टियों से हो रही है. इस महीने बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे. 1 अप्रैल यानी आज से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है

इसलिए आज बैंकों में शायद काम नहीं हो पाएंगे. ऐसे में आपको अपने बैंकों से जुड़े कामों छुट्टियों के हिसाब से ही मैनेज करना होगा. इस लिस्ट में चेक कर लें अप्रैल में बैंक किस-किस और क्यों दिन बंद रहेंगे.

बता दें कि सभी राज्‍यों में 15 दिन छुट्टी नहीं रहेगी क्‍योंकि कुछ त्‍योहार या उत्‍सव पूरे देश में एकसाथ नहीं मनाए जाते हैं.आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अप्रैल महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए नौ अवकाश निर्धारित किए गए हैं.

1 अप्रैल – गुरुवार – ओडिशा डे/बैंकों के सालाना अकाउंट्स की क्लोजिंग
2 अप्रैल – शुक्रवार – गुड फ्राइडे
4 अप्रैल – रविवार- ईस्टर
5 अप्रैल – सोमवार – बाबू जगजीवन राम जयंती
6 अप्रैल – मंगलवार – तमिलनाडु में विधान सभा चुनाव
10 अप्रैल – दूसरा शनिवार
11 अप्रैल – रविवार
13 अप्रैल – मंगलवार – उगाडी, तेलुगू न्यू ईयर, बोहाग बिहू, गुडी पडवा, वैशाख, बिजु फेस्टिवल
14 अप्रैल – बुधवार – डॉक्टर अंबेडकर जयंती, अशोका द ग्रेट का जन्मदिन, तमिल न्यू ईयर, महा विशुबा संक्रांति, बोहाग बिहू
15 अप्रैल – गुरुवार – हिमाचल डे, विशु, बंगाली न्यू ईयर, सरहुल
16 अप्रैल – शुक्रवार – बोहाग बिहू
18 अप्रैल – रविवार
21 अप्रैल – मंगलवार – राम नवमी, गरिया पूजा
24 अप्रैल – चौथा शनिवार
25 अप्रैल – रविवार – महावीर जयंती

तेलुगु नववर्ष, बिहू, गुड़ी पड़वा, वैशाख, बिजु फेस्टिवल और उगाडी पर 13 अप्रैल को बैंकों की छुट्टी रहेगी. इसके अगले ही दिन यानी 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर जयंती का अवकाश रहेगा. फिर 15 अप्रैल को हिमाचल डे, विशु, बंगाली न्यू ईयर, सरहुल की कुछ राज्‍यों में छुट्टी रहेगी.

इसके बाद 21 अप्रैल को रामनवमी और 25 अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा. साथ ही बैंकों में 10 और 24 अप्रैल को दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी. वहीं 4, 11 और 18 अप्रैल को रविवार का अवकाश है.

Post navigation

Previous: अगर हमारे खेलने के दौरान यो-यो टेस्ट होता तो ये महान खिलाड़ी टीम से होते बाहर: वीरेंद्र सहवाग
Next: अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं की आगरा में शूटिंग हुई पूरी अब लखनऊ में होगी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.