Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 2 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानें आज का अपना भाग्यफल…
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

2 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानें आज का अपना भाग्यफल…

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
horoscope-2-april-2019-1554122850

मेष राशि: मेष राशि वाले लोगों के घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है, जिसकी वजह से आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। आमदनी में कमी आएगी। घर के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। बिजनेस में घाटा होने की संभावना है। अगर आप कोई बड़ा निर्णय ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता लगी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। अचानक यात्रा पर जाने के योग हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सामान्य लाभ मिलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जमीन जायजाद से जुड़ा हुआ कोई वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है क्योंकि आपको निवेश से लाभ नहीं मिल पाएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने लव पार्टनर के साथ किसी दूर यात्रा पर जा सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है, जिसके कारण आर्थिक तंगी की हालत उत्पन्न हो सकती है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें। कार्यालय में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आप काफी खुशी महसूस करेंगे। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले लोगों का मन थोड़ा उदास नजर आ रहा है। घर-परिवार की परिस्थितियों को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे, किसी सदस्य से मनमुटाव होने की संभावना है। आर्थिक उन्नति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो सकती हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी व्यक्ति के विरोध का सामना करना पड़ेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि विषम परिस्थितियों में आपको अपनी समझदारी दिखानी होगी। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि: कन्या राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता अधिक रहेगी। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले लोगों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित कामों में फायदा मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी महत्वपूर्ण काम में पिताजी के सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले लोगों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों से प्यार मिलेगा। आप किसी छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। प्रेम जीवन उत्तम व्यतीत होगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले लोगों का आज का दिन शुभ रहेगा। पुराने किए गए काम का नतीजा मिल सकता है। नौकरी का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। यदि आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी खुश रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में सुख शांति बनी रहेगी। आपका पुराना अनुभव किसी महत्वपूर्ण काम में लाभदायक सिद्ध हो सकता है। मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। सोचे हुए कामों को समय पर पूरा कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले लोगों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। जीवनसाथी के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। अचानक काम के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले लोगों के किस्मत के सितारे शुभ संकेत दे रहे हैं। बिजनेस में धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों के साथ किसी समारोह में जाना हो सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत ही बेहतर रहेगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्राइवेट कर्मचारियों को टीकाकरण के दिन अवकाश देने का किया फैसला
Next: उत्तर प्रदेश के कानपुर में छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर खाई नींद की 24 गोलियां

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.