Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्राइवेट कर्मचारियों को टीकाकरण के दिन अवकाश देने का किया फैसला
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्राइवेट कर्मचारियों को टीकाकरण के दिन अवकाश देने का किया फैसला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (12)

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए टीकाकरण के दिन कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश देने का फैसला लिया है. अब प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को टीकाकरण के दिन भागदौड़ से निजात मिल सकेगी.

यूपी पहला ऐसा राज्‍य है जिसने कर्मचारियों के हित में इस तरह का ऐतिहासिक फैसला लिया है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है.

जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार बच्‍चा ने सीएम के इस फैसले का स्‍वागत करते हुए कहा कि राज्‍य सरकार के इस फैसले से हम सभी बेहद खुश हैं. टीकाकरण के दिन ए‍क दिन का अवकाश मिलने से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी.

इसके साथ ही सीएम ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज समेत सभी चिकित्सा संस्थानों और सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में मेडिकल स्टाफ, आवश्यक औषधियों, मेडिकल उपकरणों, बैकअप सहित ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए.

इससे पहले प्रदेश में गुरुवार को 45 साल से ऊपर के लोगों के वैक्‍सीनेशन का कार्य शुरू किया गया. प्रदेश में 45 साल से अधिक आयु वाले लोगों का कोविड वैक्‍सीनेशन 5000 केन्‍द्रों पर किया गया.

प्रदेश में अब फोकस टीकाकरण की शुरूआत की जाएगी. इसमें ज्‍यादा से ज्‍यादा संपर्क में रहने वाले 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना 2600 नए मामले सामने आए हैं, अचानक बढ़े संक्रमण ने योगी आदित्यनाथ की सरकार को चिंता में डाल दिया है. प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,24,135 सैम्पल की जांच की गयी है.

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2600 नये मामले आये हैं. प्रदेश में 11,918 कोरोना के एक्टिव मामले में से 6,722 लोग होम आइसोलेशन में हैं. निजी चिकित्सालयों 287 मरीज अपना इलाज करा रहे है, इसके अतिरिक्त सरकारी चिकित्सालयों में निशुल्क इलाज करा रहे है.

प्रदेश में अब तक 5,99,045 लोग संक्रमण मुक्‍त हो चुकें हैं. अब तक यूपी में 3 करोड़ 49 लाख 22 हजार 434 जांच की जा चुकी है. जो कि एक रिकार्ड है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने कब से होंगी उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं
Next: 2 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानें आज का अपना भाग्यफल…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 33 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 37 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 40 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.