Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर में छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर खाई नींद की 24 गोलियां
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश

उत्तर प्रदेश के कानपुर में छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर खाई नींद की 24 गोलियां

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
images (1)

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गल्ला मंडी में रहने वाली 11वीं एक छात्रा ने छेड़छाड़ और मनचलों की धमकी से परेशान होकर नींद की 24 गोलियां खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है.

परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. दरअसल पूरा मामला विधु के गल्ला मंडी का है, जहां मोहल्ले के एक मनचले की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने नींद की गोलियां खा लीं.

इसके बाद पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर छेड़खानी करने व धमकाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

गल्ला मंडी निवासी महिला की 18 वर्षीय बेटी 11वीं की छात्रा है. छात्रा ने बताया कि इलाके में रहने वाले दबंग नीरज सोनकर नाम युवक से पहले मोहल्ले के युवक के नाते बात कर लेती थी.

मगर उसका उसने गलत मतलब निकाला उसके बाद से छात्रा ने बोलचाल खत्म कर दी. मगर फिर भी नीरज आए दिन उसका रास्ता रोकता था, जिसकी शिकायत उसने अपने परिजनों से भी की. मगर मोहल्ले के कुछ लोगों की मध्यस्थता के बाद मामले को शांत कराया गया.

इसके बाद नीरज के हौसले बढ़ते चले गए और फिर वह आए दिन रास्ता रोकने लगा. पीड़ित छात्रा अपनी बहन के साथ जा रही थी, तभी उसने उसका रास्ता रोका और उससे अश्लील बातें करने लगा.

छोटी बहन के विरोध करने पर उसे डराने-धमकाने भी लगा. छात्रा के मुताबिक उसने इन हरकतों की शिकायत नीरज की पत्नी से की, जिसके बाद वह आग-बबूला हो गया.

27 मार्च की सुबह बगल में खाली पड़े प्लॉट से छत के रास्ते वह पीड़ित छात्रा के घर घुस आया. घर में अकेला पाकर उससे अश्लीलता करने लगा और उसके विरोध करने पर उसे थप्पड़ जड़ दिए. पीड़ित छात्रा के शोर मचाने पर वहां से भाग निकला.

इस हरकत से परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने नींद की ज्यादा गोलियां खा लीं. जिससे उसकी हालत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़ी. इसके बाद घर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पूरे मामले पर एडिशनल एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दी गई. आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Post navigation

Previous: 2 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानें आज का अपना भाग्यफल…
Next: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर दी जान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.