Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर दी जान
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर दी जान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक प्रेमी जोड़े ने शादी ना होने के कारण पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पता चला है कि लड़का बालिग और लड़की नाबालिग थी. इस बात को लेकर गांव में दुख माहौल बना हुआ है.

दरअसल पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में गांव लिलहर में आज सुबह प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ से लटकते मिले तो गांव में हड़कंप मच गया. इसी गांव के रहने वाले 21 वर्षीय अनिल, जो मजदूर था गांव की ही 17 वर्षीय गुड्डी एक-दूसरे से प्रेम करते थे.

दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन घरवालों के मना करने पर ये लोग गुरुवार रात अपने-अपने घरों से निकले और थोड़ी दूर खेत में लगे एक नीम के पेड़ से लटक कर जान दे दी.

अब दोनों के घरवाले एक-दूसरे के ऊपर हत्या का आरोप भी लगा रहे हैं. गांव में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मौके पर मौजूद है जांच कर रही है और दोनों प्रेमी-प्रेमिकाओं के शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में लगी हुई है. गांव को किसी अनहोनी ना हो जाए इसलिए पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

अनिल की मां लड़की के घरवालों पर हत्या का आरोप लगा रही है, जबकि गुड्डी के घरवाले लड़के के घरवालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इस मामले में किसी भी तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है. तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के कानपुर में छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर खाई नींद की 24 गोलियां
Next: तमिलनाड़ु के थुथुकुडी जिले में शुरू हुआ डिजिटल वाटर kiosk

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.