Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • असम के करीमगंज जिले में प्राइवेट कार में वोटिंग मशीन ईवीएम मिलने मचा हड़कंप
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

असम के करीमगंज जिले में प्राइवेट कार में वोटिंग मशीन ईवीएम मिलने मचा हड़कंप

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (14)

असम के करीमगंज जिले में एक प्राइवेट कार में वोटिंग मशीन ईवीएम मिलने के बाद बवाल खड़ा हो गया है. ईवीएम बरामद होने के बाद असम के करीमगंज में संबंधित बूथ पर चुनाव को रद्द कर दिया गया है.

चुनाव आयोग ने चार इलेक्शन ऑफिसर को सस्पेंड भी कर दिया है. इस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने केस दर्ज करवाया है. मामला सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि ये कार बीजेपी के मौजूदा विधायक कृष्णेंदु पॉल की पत्नी की है. चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है.

ईवीएम मिलने का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा हर बार चुनाव के दौरान ईवीएम को प्राइवेट गाड़ियों में ले जाते हैं और पकड़े जाने पर ये गाड़ियां या तो बीजेपी उम्मीदवारों या उनके सहयोगियों की होती हैं

Every time there is an election videos of private vehicles caught transporting EVM’s show up. Unsurprisingly they have the following things in common:

1. The vehicles usually belong to BJP candidates or their associates. ….

1/3 https://t.co/s8W9Oc0UcV

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 2, 2021

प्रियंका गांधी ने आगे कहा सच यह है कि इस तरह की कई घटनाओं की जानकारी दी जाती है लेकिन कुछ भी नहीं किया जा रहा है. चुनाव आयोग को इन शिकायतों पर निर्णायक रूप से कार्रवाई शुरू करने और सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा ईवीएम पर पुनर्मूल्यांकन शुरू करने की आवश्यकता है.

कार में ईवीएम मिलने का वीडियो सामने आने के बाद AIUDF के अध्यक्ष और सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने भी इसे ट्वीटर पर शेयर किया. अजमल ने ट्वीट कर लिखा ध्रुवीकरण फेल, वोटों की खरीद फेल

Polarisation? Failed.
Buying votes? Failed.
Buying candidates? Failed.
Jumle-baazi? Failed.
Double CMs? Failed.
Doublespeak on CAA? Failed.
Loser BJP’s last resort: steal the EVMs.
Murder of democracy.#EVM_theft_Assam #AssamAssemblyElection2021 https://t.co/2TRZRFvqDb

— Maulana Badruddin Ajmal (@BadruddinAjmal) April 2, 2021

प्रत्याशियों की खरीद फेल, जुमलेबाजी फेल, दोहरे सीएम फेल, सीएए पर दोहरी बातें फेल. हार चुकी बीजेपी के पास अब एक ही रास्ता बचा है, ईवीएम की चोरी. यह लोकतंत्र की हत्या है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तमिलनाड़ु के थुथुकुडी जिले में शुरू हुआ डिजिटल वाटर kiosk
Next: छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग में संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन करने का ऐलान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.