Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • टीवी सीरियल में काम कर चुके एक्टर करण जोतवानी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

टीवी सीरियल में काम कर चुके एक्टर करण जोतवानी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
MV5BMzJjZTYyZTctMzBlZC00NTYwLThlMTAtY2NhNzFiNDBlYWQ4XkEyXkFqcGdeQXVyNDUzOTQ5MjY@._V1_

टीवी शो कुरबान हुआ, आपके आ जाने से जैसे कई टीवी सीरियल में काम कर चुके एक्टर करण जोतवानी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. करण ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन उनके लिए बहुत बुरे रहे. उन्होंने इसे बुरा सपना बताया है.

करणा जोतवानी पिछले दो दिन से बुखार, शरीर में दर्द और सिर दर्द जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं. करण के दोस्त और फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की और कोरोना संक्रमण के बाद अपने अनुभवों को दोस्तों और फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं.

करण ने लिखा,”दुर्भाग्य से में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं. मुझे इसके लक्षण भी हैं. पिछले कुछ दिनों में जो मेरे संपर्क में आए, मैं उन सभी से प्रार्थना करता हूं कि वह अपना भी कोरोना टेस्ट करवाएं. मुझे बहुत तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द, सिर दर्द और खासी हो रही है. यह नैतिक तौर पर आपकी सामाजिक जिम्मेदारी है कि ईमानदार रहे और शरीर में इसके लक्षणों या असुविधाओं के बारे में बात करें और एक रेड फ्लैग उठाएं. ”     View this post on Instagram           

A post shared by Karan Jotwani (@karanjotwani)

यहां देखिए करण जोतवानी का इंस्टाग्राम पोस्ट-

करण ने आगे लिखा,”खैर, ये महामारी है. बिना लक्षण से लेकर लक्षण दिखने जैसे कई केस सामने आ रहे हैं. मैं पिछले दो दिनों से इन लक्षणों के साथ बुरे सपने की तरह झेल रहा हूं. मैं आपको डराने की कोशिश नहीं कर रहा, सिर्फ तथ्यों को बता रहा हूं कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं. वायरस की रेंज व्यापक है. सुरक्षित रहें. मास्क पहनें और सेनिटाइज करते रहें.”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रणबीर कपूर के बाद अब आलिया भट्ट हुई कोरोना संक्रमित, इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी जानकारी
Next: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को लगी कोरोना की दूसरी वैक्सीन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.