Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को लगी कोरोना की दूसरी वैक्सीन
  • देश
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को लगी कोरोना की दूसरी वैक्सीन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
elizabeth_5796185_835x547-m

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को बुधवार को कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया. पीपल मैग्ज़ीन (पत्रिका) के मुताबिक महारानी एलिजाबेज का कोरोना टीकाकरण पूरा हो गया है.

इसके बाद महारानी रायल आस्ट्रेलियन एयरफोर्स के एक कार्यक्रम में भी शामिल हुईं इससे पहले जनवरी माह में बकिंघम पैलेस द्वारा आधिकारिक रूप से क्वीन एलिज़ाबेथ

उनके पति प्रिंस फिलिप द्वारा कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लिए जाने की जानकारी दी गई थी. ये भी कहा गया था कि वे वैक्सीन के दूसरे डोज के बारे में अलग से कोई एलान नहीं करेंगे.

फरवरी में जारी एक वीडियो काल में महारानी अनौपचारिक रूप से टीकाकरण के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं. शाही परिवार के सोशल मीडिया पेज पर भी इस बातचीत को शेयर किया गया है.

इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि टीके से उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई और यह बहुत जल्दी हो गया. जब वैक्सीन लगवाया जाता है तो सुरक्षित होने की भावना आती है.

टीके से कोई नुकसान नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी टीका नहीं लगवाया है उन्हें यह कठिन लगता है, लेकिन लोगों को दूसरों के बारे में भी सोचना चाहिए. ब्रिटेन उन देशों में शामिल है जहां के जनजीवन को कोरोना महामारी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: टीवी सीरियल में काम कर चुके एक्टर करण जोतवानी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Next: म्यांमार में वायरलेस इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के दिए निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.